फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   45 government schools on CBI's radar, accused of usurping facilities by showing 3455 students on paper

Fatehabad News: विद्यार्थी कागजों में... पैसा डकार गए गुरुजी

Mon, 02 Jun 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 02 Jun 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
45 government schools on CBI's radar, accused of usurping facilities by showing 3455 students on paper
हिसार। जिले के 45 सरकारी स्कूल चंडीगढ़ स्थित केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के राडार पर हैं। इन स्कूलों पर कागजों में हेरफेर कर 3455 विद्यार्थी अधिक दिखाकर उनको मिलने वाली सुविधाओं में गबन के आरोप हैं। सीबीआई ने संबंधित स्कूलों के मुखियाओं से 25 सितंबर 2014 से 31 मार्च 2016 तक का रिकॉर्ड मांगा है। उसमें स्कूल में विद्यार्थियों की कुल संख्या, स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एसएलसी), विद्यार्थी प्रोत्साहन राशि, खाते का विवरण, मिड-डे मिल से संबंधित दस्तावेज शामिल हैं। प्रथम चरण में इनमें से 18 सरकारी स्कूलों को रिकॉर्ड लेकर सीबीआई कार्यालय में बुलाया गया है। बाकी स्कूलों को भी जल्दी ही बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि 2014 में सीबीआई ने सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के नाम पर सुविधाएं डकारने का मामला दर्ज किया था, जिसकी पड़ताल चल रही है। प्रदेश के हर जिले के ऐसे सरकारी स्कूलों से पूछताछ की जानी है। प्रथम चरण में हिसार जिले के 45 सरकारी स्कूलों के मुखियाओं से जवाब-तलब किया गया है।
विज्ञापन

-----------
सर्वाधिक जीपीएस स्कूल आए सीबीआई की राडार पर
सीबीआई की ओर से जारी पत्र में सबसे अधिक 26 राजकीय प्राइमरी स्कूलों (जीपीएस) के नाम हैं। जबकि राजकीय कन्या प्राथमिक स्कूल और राजकीय हाई स्कूल 4-4, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 9 व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 2 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
ये हैं 45 सरकारी स्कूल एवं उनका ब्योरा
खंड - आदमपुर
- स्कूल का नाम - विद्यार्थी घटे - पेशी की तारीख
- जीपीएस दडौली - 109 - 4 जून
- जीपीएस किशनगढ़ - 55 - लंबित
- जीएसएसएस सदलपुर - 61 - 5 जून
- जीएसएसएस मोढ़ाखेड़ा - 55 - लंबित
- जीएचएस मोहब्बतपुर ढाणी - 55 - लंबित
----------
खंड अग्रोहा
- स्कूल का नाम - विद्यार्थी घटे - पेशी की तारीख
- जीएसएसएस दुर्जनपुर - 64 - लंबित
- जीपीएस कनौह - 77 - 6 जून
- जीपीएस कुलेरी - 81 - 9 जून
- जीजीपीएस कुलेरी - 67 - लंबित
- जीएसएसएस नंगथला - 62 - लंबित
-------------
खंड बरवाला
- स्कूल का नाम - विद्यार्थी घटे - पेशी की तारीख
- जीएसएसएस बरवाला - 72 - लंबित
- जीजीएसएसएस बरवाला - 128 - 10 जून
- जीएसएसएस अनाज मंडी - 134 - 11 जून
- जीपीएस गैबीपुर - 115 - लंबित
- जीएचएस गैबीपुर - 80 - लंबित
---------
हांसी प्रथम
- स्कूल का नाम - विद्यार्थी घटे - पेशी की तारीख
- जीएसएसएस मसूदपुर - 110 - 12 जून
- जीपीएस हांसी एमएनसी - 80 - लंबित
- जीपीएस हांसी रामपुरा - 76 - लंबित
- जीजीएसएसएस हांसी - 118 - 13 जून
- जीपीएस, शेखपुरा - 78 - लंबित
-----------
हांसी द्वितीय
- स्कूल का नाम - विद्यार्थी घटे - पेशी की तारीख
- जीजीपीएस, बास - 49 - लंबित
- जीपीएस, पुट्ठी समैण - 66 - 16 जून
- जीजीपीएस, पुट्ठी समैण - 52 - लंबित
- जीपीएस, कानूनगो - 63 - लंबित
- मंडी सैनियान स्कूल, हांसी - 65 - 17 जून
--------
हिसार प्रथम
- स्कूल का नाम - विद्यार्थी घटे - पेशी की तारीख
- जीपीएस एचएयू - 70 - लंबित
- जीपीएस महाबीर कॉलोनी - 70 - लंबित
- जीएसएसएस हिसार - 70 - लंबित
- जीपीएस लाडवा - 79 - 18 जून
- जीएसएसएस मंगाली - 72 - 19 जून
----------
हिसार द्वितीय
- स्कूल का नाम - विद्यार्थी घटे - पेशी की तारीख
- जीपीएस आर्य नगर - 83 - लंबित
- जीपीएस डी ब्लॉक - 93 - 20 जून
- जीपीएस शाहपुर - 98 - 23 जून
- जीपीएस नंबर-6 हिसार - 75 - लंबित
- जीपीएस अनाज मंडी - 89 - लंबित
-----------
नारनौंद
- स्कूल का नाम - विद्यार्थी घटे - पेशी की तारीख
- जीपीएस औरंग शाहपुर - 61 - 24 जून
- जीपीएस लोहारी राघो - 64 - 25 जून
- जीजीपीएस मिर्चपुर - 55 - लंबित
- जीजीपीएस मोठ - 53 - लंबित
- जीपीएस राजथल - 54 - लंबित
--------
उकलाना
- स्कूल का नाम - विद्यार्थी घटे - पेशी की तारीख
- जीएचएस बिठमड़ा - 69 - लंबित
- जीपीएस प्रभुवाला - 75 - लंबित
- जीपीएस सुरेवाला - 72 - लंबित
- जीपीएस उकलाना - 150 - 26 जून
- जीएचएस उकलाना- 120 - 27 जून
-----------------------
वर्जन
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो एवं भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के कार्यालय से पत्र मिला है। जिले के 45 सरकारी स्कूलों से 2014 से 2016 तक विद्यार्थियों के हाजिरी रजिस्टर, स्कूली लीविंग सर्टिफिकेट, आर्थिक सहायता राशि का ब्योरा, मिड-डे मील से संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं। इन स्कूलों के मुखियाओं को तय तारीखों पर उपरोक्त कार्यालय में रिकॉर्ड लेकर पेश होना होगा। हर बीईओ को इस बारे में आदेश दे दिए हैं।
- निर्मल दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed