फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   4,338 students of the district gave block level exam for road safety

Fatehabad News: सड़क सुरक्षा के लिए जिले के 4,338 विद्यार्थियों ने दी खंडस्तरीय परीक्षा

Fri, 06 Dec 2024 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 06 Dec 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
4,338 students of the district gave block level exam for road safety
फतेहाबाद। पुलिस और शिक्षा विभाग की ओर से वीरवार को जिले के सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेजों में द्वितीय स्तर की सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिले के सभी खंडों में आयोजित इस परीक्षा के लिए विद्यार्थियों में उत्साह रहा। जिलेभर में कुल 4,338 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा की व्यवस्था जांचने के लिए पुलिस अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जाखल खंड के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (जीएसएसएस) जाखल मंडी, खंड भट्टूकलां में राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय भट्टूकलां में, खंड फतेहाबाद में परीक्षा मॉडल संस्कृति विद्यालय फतेहाबाद में, भूना खंड की परीक्षा राजकीय मॉडल संस्कृति एसएसएस भूना में, टोहाना खंड की परीक्षा जीएसएसएस टोहाना में और रतिया खंड की परीक्षा राजकीय मॉडल संस्कृति एसएसएस रतिया में हुई।
विज्ञापन

कॉलेज स्तर की परीक्षा फतेहाबाद के एमएम कॉलेज में आयोजित की गई। चार स्तर पर आयोजित इस परीक्षा के स्तर एक में कक्षा तीसरी से पांचवीं, स्तर दो में कक्षा छठी से आठवीं, स्तर तीन में कक्षा नौवीं से 12वीं और स्तर चार में कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलास्तर की प्रतियोगिता के लिए होगा 182 विद्यार्थियों का चयन :
यातायात थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि जिले में 4,338 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। इनमें से 182 विद्यार्थियों का चयन जिलास्तर की परीक्षा के लिए किया जाएगा। पुलिस विभाग की ओर से अभी इसका कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।

---------------------
सड़क सुरक्षा हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमें सड़क पर चलते समय हमेशा सतर्क रहना चाहिए। हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना और ट्रैफिक लाइट का पालन करना जरूरी है। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करना चाहिए। यातायात नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए। यदि हम यातायात के नियमों का पालन करें तो हर वर्ष सड़क हादसों में जाने वाली अनमोल जिंदगियों को बचा सकते हैं। - आस्था मोदी, एसपी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article