{"_id":"6648f2d3fcd21f1eee0c7977","slug":"423-candidates-took-the-entrance-examination-in-five-ascending-model-schools-in-the-district-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-116962-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले में पांच आरोही मॉडल स्कूलों में 423 परीक्षार्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले में पांच आरोही मॉडल स्कूलों में 423 परीक्षार्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
आरोही मॉडल स्कूल में प्रवेश परीक्षा देते परीक्षार्थी।
फतेहाबाद। जिले के आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में खाली सीटों पर शनिवार को शिक्षा विभाग की ओर से प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। पांचों आरोही मॉडल स्कूलों में 423 विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी। दाखिले के लिए पहले ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। मगर जिनका ऑनलाइन आवेदन नहीं हुआ, उन्हें मौके पर ही स्कूल में रिपोर्ट करके मेनुअल आवेदन करने की छूट भी दी गई। विद्यार्थी को मौके पर ही एडमिट कार्ड जारी किया गया। अध्यापकों की निगरानी में प्रवेश परीक्षा करवाई गई। परीक्षा के संयोजक संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी रहे। मंगलवार को प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा।
गौरतलब है कि प्रत्येक आरोही स्कूल में कक्षा छठी से नौवीं और 12वीं में 15-15 सीटें खाली हैं। इन सीटों पर दाखिले के लिए विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षा ली गई है। प्रवेश परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। आरोही स्कूलों में कक्षा छठी से आठवीं में 80-80 सीटें है। इसके अलावा कक्षा नौवीं में भी 80 सीट हैं। कक्षा 11वीं में आर्ट्स, कॉमर्स और विज्ञान संकाय चल रहे हैं। प्रत्येक संकाय में 40-40 सीटें हैं।
जिले के आरोही मॉडल स्कूलों में परीक्षा देने वालों का आंकड़ा
- आरोही मॉडल स्कूल बनगांव : 56
- आरोही मॉडल स्कूल सरवरपुर : 40
- आरोही मॉडल स्कूल कन्हड़ी : 127
- आरोही मॉडल स्कूल जल्लोपुर : 70
- आरोही मॉडल स्कूल डूल्ट : 130
छात्राओं के लिए मिलता है निशुल्क हॉस्टल
शिक्षाविद देवेंद्र दहिया ने बताया कि आरोही मॉडल स्कूलों में छात्राओं के लिए हॉस्टल सुविधा निशुल्क रहती है। इसके अलावा कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों की कोई फीस भी नहीं लगती है। इन विद्यालयों में खेल के मैदान से लेकर अनुभवी स्टाफ तक की पूरी सुविधाएं विद्यार्थियों को मिलती है।
विज्ञापन
कोट
जिले के आरोही मॉडल स्कूलों में खाली सीटों पर दाखिले के लिए शनिवार को प्रवेश परीक्षा करवाई गई है। मंगलवार तक प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे।
- राकेश पलठानियां, स्कूल प्रभारी, आरोही मॉडल स्कूल बनगांव