{"_id":"5b4f8d524f1c1b46748b5a7f","slug":"41531940178-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलैक्ट्रॉनिक्स टैबलेट्स से होगा गिरदावरी का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलैक्ट्रॉनिक्स टैबलेट्स से होगा गिरदावरी का कार्य
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलेक्ट्रॉनिक्स टैबलेट्स से होगा गिरदावरी का कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। जिला में गिरदावरी का कार्य इलेक्ट्रॉनिक्स टैबलेट्स द्वारा की जाएगी। इसके लिए संबंधित किसान अपनी बिजाई की गई जिन्स अपने गांव में कार्यरत सीएससी व वीएलई के पास जाकर सरकारी हिदायतों अनुसार अपलोड करवाए।
उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह ने बुधवार को बताया कि भू-अभिलेख हरियाणा पंचकुला के महानिदेशक के आदेश पर आम गिरदावरी खरीफ व रबी, जायद खरीफ व जायद रबी ई-गिरदावरी इलेक्ट्रॉनिक्स टैबलेट्स द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में की जाएगी। इसी संबंध में उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह ने फतेहाबाद, रतिया, टोहाना के एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व भूना, भट्टू, जाखल, कुलां के उप-तहसीलदार को भी निर्देश दिए कि वे ई-गिरदावरी के बारे में आवश्यक उचित कार्यवाही करें।
उन्होंने जिला सूचना एवं विज्ञान विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए है कि वे ई-गिरदावरी को सूचारु रूप से क्रियान्वित करने के बारे में संबंधित राजस्व फिल्ड स्टाफ को टैबलेट्स में उक्त अप्लीकेशन सक्रिय करके प्रशिक्षण दें तथा सीएससी व वीएलई संचालकों को भी इस कार्य के लिए किसानों व राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का सहयोग करते हुए उन्हें जानकारी दे। उपायुक्त ने सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग व कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के कर्मचारियों को आदेश दिए है कि वे ई-गिरदावरी प्रक्रिया के बारे में आमजन व किसानों को जागरूक करने के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें, ताकि किसान इसका लाभ उठा सके।