फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   सैक्स रैकेट में पकड़े सभी आरोपी भेजे गए न्यायिक हिरासत में

सैक्स रैकेट में पकड़े सभी आरोपी भेजे गए न्यायिक हिरासत में

Sun, 19 Nov 2017 11:06 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
सैक्स रैकेट में पकड़े सभी आरोपी भेजे गए न्यायिक हिरासत में
सेक्स रैकेट में पकड़े गए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना । चंडीगढ़ रोड स्थित एक कालोनी में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश करने के बाद पुलिस ने सभी सातों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस अब इस मामले की इस एंगल से जांच कर रही है कि सैक्स रैकेट की मुख्य आरोपी महिला कहां से लड़कियां बुलाकर यहां अनैतिक कार्य कर रहे थी। जिस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। गौरतलब है कि शनिवार दोपहर को डीएसपी टोहाना के पास गुप्त सूचना आई थी कि चंडीगढ़ रोड स्थित कालोनी में पिछले लंबे समय से एक महिला द्वारा अवैध रूप से लड़कियां बुलाकर अनैतिक कार्य करवाया जा रहा है। जिसके बाद डीएसपी ने टीमों का गठन किया। पुलिस ने महिला हेल्प डेस्क प्रभारी मंजू सिंह के नेतृृत्व में छापेमारी करते हुए एक मकान से अनैतिक कार्य करवाने वाली महिला, उसके पति सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद पुलिस की देर रात्रि तक कार्रवाई चली। इस बारे में डीएसपी जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed