{"_id":"5f5128ed8ebc3e54eb2da28f","slug":"41-more-corona-positive-in-the-district-fatehabad-news-rtk571865146","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडवोकेट, कोर्ट का अहलमद समेत 41 कोरोना संक्रमित, जज ने खुद को किया क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडवोकेट, कोर्ट का अहलमद समेत 41 कोरोना संक्रमित, जज ने खुद को किया क्वारंटीन
विज्ञापन
फतेहाबाद में कोरोना संक्रमण केस मिलने पर सर्वे करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : Fatehabad
जिले में कोरोना संक्रमण मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कोरोना मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की चेन बढ़ती जा रही है। वीरवार को जिले में 41 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मरीजों की संख्या 1045 हो गई है। इसमें 389 मरीज सक्रिय है। इसके अलावा 642 मरीज ठीक हो चुके है। वीरवार को जिले से 26 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक हुडा सेक्टर निवासी एडवोकेट की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। एडवोकेट जिला बार एसोसिएशन प्रधान विनय शर्मा संपर्क में आया था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच करने पर रिपोर्ट निगेटिव आई थी लेकिन लक्षण दिखने पर एडवोकेट ने हिसार की प्राइवेट लैब में जांच करवाने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा नागरिक अस्पताल के कर्मचारी का बेटा संक्रमित मिला है। सेंट्रल बैंक वाली गली में अंडे की रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति के परिवार के दो लोग संक्रमित मिले हैं। राजीव गांधी चौक में एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
कोर्ट का अहलमद संक्रमित : अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप गर्ग की कोर्ट का अहलमद संक्रमित पाया गया है। अहलमद संक्रमित मिलने के बाद न्यायाधीश ने खुद को घर पर क्वारंटीन कर लिया है।
कोरोना संक्रमण से मरे दंपती के परिवार के लोग संक्रमित : टोहाना में तीन दिन पहले कोरोना संक्रमण से मरे दंपती के परिवार के आठ लोग संक्रमित मिले हैं। परिवार में 34 वर्षीय युवक व उसकी बेटी, 43 वर्षीय महिला और उसका बेटा इसके अलावा 57 वर्षीय बुजुर्ग, 30 वर्षीय युवक, 35 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल मोचीवाली निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट संक्रमित मिली है। गांव अकांवाली में दंपती संक्रमित मिले हैं। जाखल मंडी में 55 वर्षीय बुजुर्ग, 54 साल की महिला संक्रमित मिली है। जाखल मंडी में 31 अगस्त को की गई सैंपलिंग में 9 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें 19 साल की युवती और 17 साल का उसका भाई, 65 वर्षीय बुजुर्ग और उसकी पत्नी, 38 वर्षीय महिला और सात वर्षीय उसका बेटा, 18 वर्षीय युवती और 55 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। इसके अलावा लैब से आई आरटीपीसीआर रिपोर्ट में गांव बोसवाल निवासी 60 वर्षीय महिला, गांव बीघड़ निवासी 57 वर्षीय बुजुर्ग, गांव भोड़िया खेड़ा में 48 वर्षीय महिला और 20 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। टोहाना मॉडल टाउन निवासी 62 वर्षीय डॉक्टर, सैनी मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय महिला, गांव मुस्साखेड़ा निवासी 33 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। गांव जमालपुर शेखां में 34 वर्षीय युवक तथा गांव फूलां में 22 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है।