फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   40 medical stores in the district inspected; irregularities found in 28

Fatehabad News: जिले के 40 मेडिकल स्टोरों की जांच, 28 में मिलीं खामियां

Mon, 12 Oct 2026 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 12 Oct 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
40 medical stores in the district inspected; irregularities found in 28
फतेहाबाद में मेडिकल स्टोर की जांच करते हुए अ​धिकारी स्त्रोत पुलिस विभाग
फतेहाबाद। प्रतिबंधित और नियंत्रित दवाइयों की अवैध बिक्री की शिकायतों पर पुलिस और औषधि नियंत्रण विभाग की संयुक्त टीम ने जिले में विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान टोहाना, भूना, कुलां, रतिया, भट्टू कलां और फतेहाबाद शहर में 40 मेडिकल स्टोरों की जांच की गई।
विज्ञापन

इनमें से 28 स्टोरों पर ड्रग एक्ट के तहत खामियां मिलीं। हालांकि किसी भी मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाइयां नहीं मिलीं। जिला ड्रग कंट्रोलर दिनेश राणा ने बताया कि जांच के दौरान कई मेडिकल स्टोरों पर दवाइयों की खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड नहीं मिला। कुछ स्टोरों पर स्टॉक का रखरखाव भी निर्धारित नियमों के अनुसार नहीं पाया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने संबंधित संचालकों को कमियां दूर करने और औषधि नियंत्रण विभाग के नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार ने बताया कि एक मेडिकल स्टोर पर बिना रिकॉर्ड दोहरे उपयोग वाली दवा की 10 गोलियां मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 11 मेडिकल स्टोरों पर पंजीकृत फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिले। अभियान में प्रदेश के 10 जिलों से आए ड्रग कंट्रोल ऑफिसरों ने भी भाग लिया। इनमें करनाल, जींद, झज्जर, सिरसा, नारनौल, कुरुक्षेत्र, हिसार और भिवानी सहित अन्य जिलों के अधिकारी शामिल रहे।

-
रिकॉर्ड और स्टॉक की हुई जांच
पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य नशीली और नियंत्रित दवाइयों की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाना था। संयुक्त टीमों ने मेडिकल स्टोरों पर दवाइयों के बिल, स्टॉक रजिस्टर और खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। संचालकों को निर्देश दिए गए कि सभी दवाइयों का रिकॉर्ड नियमानुसार रखें और जिन दवाइयों की बिक्री के लिए चिकित्सकीय पर्चा जरूरी है उन्हें बिना वैध पर्चे के न बेचें। युवाओं को नशे से बचाने और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस व औषधि नियंत्रण विभाग के संयुक्त जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed