{"_id":"68262a1a2d176ea69a0474d0","slug":"40-bikes-were-recovered-in-pieces-and-9-were-found-intact-from-five-youths-of-punjab-fatehabad-news-c-127-1-ftb1004-133924-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पंजाब के पांच युवकों से 40 बाइक टुकड़ों में मिली और 9 सही सलामत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पंजाब के पांच युवकों से 40 बाइक टुकड़ों में मिली और 9 सही सलामत
Thu, 15 May 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 15 May 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
चोरो द्वारा टुकड़ों में विभाजित की गई मोटरसाइकिल। संवाद
फतेहाबाद। जिला पुलिस के एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 9 बाइक सही हालात में और 40 बाइक को पुर्जों में बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने पंजाब निवासी 5 युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने जिन आरोपियों को पकड़ा है उनकी पंजाब के सरदूलगढ़ के लखबीर सिंह, सन्नी, कालाराम, परमजीत उर्फ लब्बी और मनी निवासी टिब्बी, पंजाब के तौर पर हुई है। मनी पंजाब के सरदूलगढ़ में डिस्पोजल की दुकान चलाता है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी हरियाणा से बाइक चोरी करते थे और सरदूलगढ़ में मनी की दुकान पर उनके अलग-अलग पार्ट करके बेच देते थे।
पुलिस ने चोर गिरोह से ग्राइंडर मशीन बरामद की है, जिसकी मदद से बाइक के अलग अलग टुकड़े किए जाते थे, फिर उनके पुर्जों को अलग-अलग मार्केट में बेचा जाता था, ताकि उससे वाहन की पहचान करना असंभव हो जाए और पुलिस की पकड़ से बचा जा सके। पुलिस ने राजराना रोड स्थित करनौली क्षेत्र में नाकेबंदी कर सभी आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है। उस समय चोर गिरोह के सदस्य पांच चोरीशुदा बाइकों पर सवार होकर राजस्थान उन्हें बेचने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
-
मास्टर की से नहीं लॉक तोड़कर चुराते बाइक
बरामद किए बाइकों में से तीन पजांब, एक बाइक जीआरपी हिसार, दो टोहाना व दो रतिया व एक जाखल क्षेत्र से चोरी किया गया था। चोर के गिरोह के सदस्य चाेरी के लिए खास तौर पर हरियाणा-पंजाब सीमा के इलाकों को निशाना बनाते थे। ताकि चोरी के कुछ देर बाद ही बाइक को पंजाब में शिफ्ट किया जा सके। पूछताछ में सामने आया है कि पकड़े गए चोर गिरोह के सदस्य खास तौर पर स्प्लेंडर व प्लेटिना बाइक को अपना निशाना बनाते थे। क्योंकि इन बाइक के स्पेयर पार्ट आसानी से मार्केट में बिक जाते हैं व इनकी डिमांड भी अधिक रहती है। पूछताछ में सामने आया है कि बाइक चोरी में मास्टर की का इस्तेमाल नहीं किया जाता था, बल्कि झटका मारकर बाइक का लॉक तोड़ते थे। बाइक के नीचे दिए तार जोड़कर स्टार्ट करके वहां से ले जाते थे।
-
बाइक चोरी की शिकायत मिलने के बाद आसपास के सीसीटीवी खंगाले गए तो उसमें इन युवकों की गतिविधियां संदिग्ध नजर आई। इसके बाद पुलिस ने लगातार हरियाणा और पंजाब सीमा के कई इलाकों के सीसीटीवी को खंगाले तो ये पकड़ में आए। फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है कि जिन बाइक को अलग-अलग पार्ट में किया गया है वह किन इलाकों से चोरी की गई थी।
-संजय बिश्नोई, डीएसपी, फतेहाबाद।