फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   4 policemen suspended for burning crop residue, 23 issued show cause notices

Fatehabad News: फसल अवशेष जलाने में जींद के बाद फतेहाबाद प्रदेश में दूसरे स्थान पर

Thu, 13 Nov 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 13 Nov 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
4 policemen suspended for burning crop residue, 23 issued show cause notices
रतिया क्षेत्र में फसल अवशेष जलाने के मामलों के लेकर खेतों में गस्त करते अ​धिकारी व पुलिसकर्मी। 
फतेहाबाद। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा फील्ड में तैनात 23 अन्य पुलिसकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


प्रशासन ने पराली जलाने से रोकने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकारियों और पुलिस की गश्त लगाई हुई है। इसके बावजूद भी पराली जलाने में जिले का प्रदेश में जींद के बाद दूसरा स्थान है। यह कार्रवाई फसल अवशेष जलाने के मामलों में पिछले एक सप्ताह में आई तेजी के बाद पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने की है।
विज्ञापन


हरसेक की ओर से जिले में पिछले एक सप्ताह में जिले से 50 स्थानों पर लोकेशन प्राप्त हुई है। इनमें 34 किसानों के खिलाफ शिकायत भेजी गई और 19 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जिले में 18 अक्तूबर के बाद से लगातार फसल अवशेष जलाएं जाने के मामले बढ़ रहे हैं। जिले में अब तक फसल अवशेष जलाने की कुल 75 स्थानों पर लोकेशन मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मामलों में तत्काल कार्रवाई करते हुए 19 किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और उन पर 1.80 लाख का जुर्माना लगाया गया है। एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि सरकार और प्रशासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद, फसल अवशेष जल रहे हैं। इन्हें रोकने के लिए पुलिसकर्मियों की फील्ड में तैनात किया गया है।

जिस गांव में फसल अवशेष जलते मिलते हैं उन गांव के ग्राम सेवक और सरपंच आदि को इसकी सूचना देनी होती है। ऐसा नहीं करने पर चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। हालांकि एसपी की ओर से इनके नाम नहीं बताए गए हैं। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे फसल अवशेष न जलाएं, यह पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। साथ ही पुलिस प्रशासन ने अपने फील्ड स्टाफ को अलर्ट कर दिया है कि वे निगरानी बढ़ाएं और तुरंत व सही जानकारी प्रशासन तक पहुंचाएं।

---

हरसेक से मिल रही गलत लोकेशन



जिले में इस सीजन में अब तक कुल 75 लोकेशन में से 32 पर मौके पर आग लगी नहीं मिली। जिससे लोकेशन की जानकारी देने में कुछ गलतियां सामने आई हैं। वहीं कुछ लोकेशन गैर कृषि भूमि की प्राप्त हुई है। जांच में यह कूड़े में आग लगी मिली।


:: जिले में फसल अवशेष जलाने से रोकने के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद भी जो किसान फसल अवशेषों को जला रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई जारी है। कृषि विभाग के कर्मचारी पुलिस के साथ फील्ड में निकल रहे हैं।

-डॉ. राजपाल, तकनीकी सहायक, कृषि एवं कल्याण विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed