फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   4 found Corona positive including lab technician

लैब टैक्निशियन समेत चार मिले कोरोना संक्रमित

Wed, 01 Jul 2020 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
4 found Corona positive including lab technician
जिले में एक बार फिर कोरोना का कहर सामने आया है। बुधवार को एक साथ चार नए केस सामने आए है। इन चार नए मरीजों में स्वास्थ्य विभाग का एक लैब टेक्नीशियन भी शामिल है। पीड़ित लैब टेक्नीशियन गांव अहरवां और नागपुर स्थित सीएचसी में तीन-तीन दिन तक ड्यूटी देता था। फतेहाबाद जिले में यह पहला मामला आया है जब कोई स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके अलावा शहर के भट्ठा कॉलोनी में भी एक महिला कोरोना संक्रमित मिली है। इसके अतिरिक्त विदेश से आए दो युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बुधवार के चारों केस सामने आने के बाद जिले में कोरोना के कुल 119 मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

इसी गली में पहले भी एक व्यक्ति मिला था पॉजिटिव, अब तीन दिन पहले गली में आई महिला संक्रमित हुई
भट्ठा कॉलोनी के प्राइमरी स्कूल वाली गली में एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। ये महिला व उसका परिवार तीन दिन पहले ही इस गली में किराये के मकान में शिफ्ट हुए हैं। जानकारी अनुसार ये लोग पहले फतेहाबाद ही रहते थे लेकिन बाद में काम के सिलसिले में दिल्ली चले गए थे। आठ जून को ही महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया था और इसके बाद दिल्ली में लगातार बढ़ते संक्रमण से बचने के लिए महिला 28 जून को ही अपने पति के साथ फतेहाबाद आ गई थी और भट्ठा कालोनी स्थित प्राइमरी स्कूल वाली गली में मकान किराये पर लेकर रहने लगी थी। महिला के परिवार में दस लोग हैं। बुधवार को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला व उसके नवजात बच्चे को लेकर अग्रवाल धर्मशाला स्थित कोविड केयर सेंटर में ले गई है। इसी गली में लगभग एक माह पहले नोयडा से लौटा मछली विक्रेता भी पॉजिटिव मिला था जिसके बाद गली को कंटेनमेंट जोन में तब्दील किया गया था। अब पिछले सप्ताह ही कंटेनमेंट जोन की अवधि समाप्त हुई थी अब गली के दूसरे हिस्से में कंटेनमेंट जोन बनाना पड़ा है।
विज्ञापन

नागपुर-अहरवां सीएचसी में ड्यूटी देता रहा है संक्रमित लैब टेक्नीशियन भाई की रिपोर्ट निगेटिव
स्वास्थ्य विभाग के जिस कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वो मूल रूप से गांव फुलां का रहने वाला है और गांव अहरवां और नागपुर के सीएचसी में उसकी ड्यूटी बतौर लैब टेक्नीशियन है। तीन-तीन दिन तक दोनों सीएचसी में ड्यूटी के दौरान उसके संपर्क में 25 लोग आए हैं जिनकी सूची स्वास्थ्य विभाग ने बनानी शुरू कर दी है। इस बीच राहत की बात ये है कि लैब टेक्नीशियन के भाई की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बहरहाल स्वास्थ्य विभाग ने गांव फुलां को कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर सर्वे का काम शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुबई से लौटे दो युवक भी मिले संक्रमित, मंडी वाली धर्मशला में थे क्वारंटीन
इन दो केसों के अलावा दो दिन पहले दुबई से लौटे दो युवक भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें एक युवक गांव हैदरवाला व दूसरा युवक गांव रहनवाली का रहने वाला है। दुबई से लौटने के बाद से ये दोनों युवक श्रीराम सेवा समिति धर्मशाला में क्वारंटीन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed