फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   4 alternative doctors took charge of the hospital

Fatehabad News: अस्पताल में 4 वैकल्पिक चिकित्सकों ने संभाली व्यवस्था

Mon, 08 Dec 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 08 Dec 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
4 alternative doctors took charge of the hospital
नागरिक अस्पताल में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मौजूद चिकित्सक मरीज को देखते हुए:संवाद
रतिया। सोमवार को नागरिक अस्पताल में कार्यरत मुख्य व 4 अन्य चिकित्सक हड़ताल पर रहे, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित रहीं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत 4 चिकित्सकों की नियुक्ति के चलते स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रखने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

अस्पताल में रोजाना 250 अधिक ओपीडी रहती है। सोमवार को भी 162 मरीजों की ओपीडी रही। हड़ताल का पता चलने के कारण ओपीडी कम भी रही। अस्पताल के इंचार्ज व हरियाणा सिविल मेडिकल यूनियन के जिला प्रधान डॉक्टर भरत सिंह ने बताया कि मंगलवार को भी चिकित्सक हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉक्टर बुधराम ने बताया कि हड़ताल को देखते हुए रतिया अस्पताल में 4 चिकित्सकों की वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी। अस्पताल का कामकाज सामान्य रूप से चलता रहा। हालांकि कम ओपीडी पर।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
सीएचसी में डाक्टर रहे हड़ताल पर

भट्टूकलां। सोमवार को सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल के बावजूद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप नहीं हुईं। प्रशासन ने स्कूलों में बच्चों की स्वास्थ्य जांच के लिए तैनात डॉ. कौशल को मरीजों की जांच के लिए लगाया।सेंटर में सोमवार को 155 मरीजों की ओपीडी हुई। इस दौरान दंत चिकित्सक मनू राठी ने अपने मरीजों का इलाज किया, जबकि अन्य डॉक्टर हड़ताल पर रहे। डॉ. राहुल ने बताया कि सेंटर में सात डॉक्टरों के पद हैं, जिनमें से छह हड़ताल में शामिल हैं। हड़ताल के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मचारी भी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed