फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   394 bags of DAP found in a room, case filed against the accused

Fatehabad News: कमरे में रखे मिले डीएपी के 394 बैग, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 28 Sep 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 28 Sep 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
394 bags of DAP found in a room, case filed against the accused
भट्टू कलां । डीएपी खाद की जमाखोरी की शिकायत पर रविवार को कृषि एवं कल्याण विभाग ने गांव किरढ़ान में छापा डालकर एक कमरे में रखे 394 बैग बरामद किए। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

गुणवत्ता जांच अधिकारी जागीर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव किरढ़ान में सुनील ने अपने मकान में अवैध रूप से सैकड़ों बैग डीएपी खाद के स्टोर करके रखे हैं। इस पर वे सब इंस्पेक्टर महाबीर व पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान गांव के सुनील के कमरे में इफको लिखे डीएपी के 394 बैग मिले। इस खाद के स्टोर को लेकर लाइसेंस या कोई और दस्तावेज मांगे तो आरोपी नहीं दिखा पाया।
विज्ञापन

पर टीम ने खाद के सैंपल लेकर बैगों को अपने कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ अवैध रूप से खाद स्टोर कर रखने के आरोप में आवश्यक कार्रवाई की है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed