{"_id":"605f74688ebc3e59176b8061","slug":"36-more-found-corona-cases-fatehabad-news-rtk60197235","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूल की छह शिक्षिकाओं व सरकारी स्कूल के 11 विद्यार्थियों सहित 36 नए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूल की छह शिक्षिकाओं व सरकारी स्कूल के 11 विद्यार्थियों सहित 36 नए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
जिले में करीब एक साल में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5044 हो गई है। हालांकि, इनमें से 4688 लोगों को डिस्चार्ज भी किया जा चुका है। शनिवार को जाखल क्षेत्र के निजी स्कूल की छह शिक्षिकाओं और टोहाना व रतिया क्षेत्र के 11 विद्यार्थियों सहित 36 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को होम आइसोलेट किया है। नए संक्रमितों में युवाओं की संख्या ज्यादा है। 36 में से सबसे अधिक 13 पॉजिटिव जाखल क्षेत्र में मिले हैं जबकि टोहाना में 7 व रतिया ग्रामीण क्षेत्र में 8 नए केस सामने आए हैं। अभी भी 827 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
गौरतलब है कि अप्रैल 2020 से अब तक जिले में 123 लोग कोरोना संक्रमण के कारण अपनी जान गवां चुके हैं। इनमें से 41 लोगों की मौत फतेहाबाद शहर में हुई है। अब तक एक लाख 38 हजार 373 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से एक लाख 32 हजार 502 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
जाखल के बाद शनिवार को सबसे अधिक मामले रतिया व टोहाना में आए। टोहाना में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छह छात्राएं कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। इसके अलावा रतिया में लड़कों के सरकारी स्कूल में भी चार छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा अजीतनगर स्थित राजकीय मिडिल स्कूल के एक स्टाफ सदस्य भी कोरोना संक्रमित हो गए।
विज्ञापन
फतेहाबाद शहर में भी तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। शक्ति नगर निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति, रतिया चुंगी निवासी 27 वर्षीय महिला, ठाकर बस्ती निवासी 60 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
अब रविवार और सोमवार को अवकाश होने के कारण स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो दिन बाद सैंपलिंग की जाएगी। सोमवार को होली संबंधी अवकाश है। इसलिए मंगलवार को ही फिर से सैंपलिंग अभियान को गति दी जाएगी।
धीरे धीरे कोरोना का फैलाव बढ़ने लगा है। कोरोना से बचाव के लिए पूरी तरह सजगता बरतनी जरूरी है। मास्क, सामाजिक दूरी सहित सभी गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। वैक्सीन लगाने के बाद भी नियमों का पालन जारी रखना है।
- डॉ.मनीष बंसल, सिविल सर्जन।