फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   359 people in the district did not deposit weapons, preparation to cancel license

Fatehabad News: जिले में 359 लोगों ने जमा नहीं करवाए हथियार, लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
359 people in the district did not deposit weapons, preparation to cancel license
फतेहाबाद। लोकसभा मतदान को लेकर दो दिन रह गए है और 369 हथियार अभी तक थानों में जमा नहीं हुए हैं। फतेहाबाद के सदर थाना क्षेत्र के 277 धारकों ने अपने हथियार जमा नहीं करवाए हैं। प्रशासन अब हथियार जमा न करवाने वालों के लाइसेंस रद्द करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

जिले में 9354 लोगों को शस्त्र लाइसेंस जारी हो रखे हैं। लेकिन अभी तक 8995 हथियार ही थानों में जमा हुए हैं। लाइसेंस शस्त्र जमा करवाने को लेकर पुलिस प्रशासन कई बार पहले भी निर्देश जारी कर चुका है। लेकिन बावजूद इसके कई लोग लापरवाही बरत रहे है। हालांकि टोहाना शहर, जाखल और सदर रतिया थाना क्षेत्र में हथियार जमा हो चुके हैं।
विज्ञापन

यहां इतने हथियार अभी नहीं हुए जमा

थाना जमा नहीं हुए
शहर फतेहाबाद 1
सदर फतेहाबाद 277
शहर रतिया 9
सदर रतिया 0
शहर टोहाना 0
सदर टोहाना 13
जाखल 0
भट्टूकलां 34
भूना 25
कोट
जो लाइसेंसी शस्त्र धारक सूचना देने के बावजूद अपना असलहा जमा नहीं करवा रहे, उनके लाइसेंस निरस्त करवाए जाएंगे। लाइसेंस धारक को अपना हथियार बिना किसी देरी के जमा करवाना चाहिए। चुनाव के दौरान किसी के पास भी कोई हथियार नहीं होना चाहिए। जो लोग अपने लाइसेंसी शस्त्र जमा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अशांति फैलाने में शामिल पाए गए तो उनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी और शस्त्र लाइसेंस धारक अपना हथियार जमा नहीं करवाते हैं तो उनके शस्त्र लाइसेंस का नवीनीकरण रोककर, लाइसेंस की कैंसिलेशन की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आस्था मोदी, पुलिस अधीक्षक
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed