फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   35 TB free Gram Panchayats not honored

Fatehabad News: प्रशासनिक अड़चन से टीबी मुक्त 35 ग्राम पंचायतें फिर नहीं हुईं सम्मानित

Wed, 17 Jul 2024 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 17 Jul 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
35 TB free Gram Panchayats not honored
फतेहाबाद। जिले की टीबी मुक्त 35 ग्राम पंचायतें मंगलवार को एक बार फिर से सम्मानित नहीं हो सकी हैं। प्रशासनिक अड़चन से कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। डीपीआरसी हॉल में कार्यक्रम रखा गया था। लेकिन बताया जा रहा है कि डीसी के न होने और महेंद्रगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली के चलते कार्यक्रम नहीं हुआ।
विज्ञापन

माना ये भी जा रहा है कि विधायक से ग्राम पंचायतों को सम्मानित करवाया जा सकता है। लेकिन 25 जुलाई की यहां पर मुख्यमंत्री की जनसभा रखी गई है। जिसमें विधायक व्यस्त हैं, ऐसे में 25 जुलाई के बाद कार्यक्रम रखा जा सकता है।
विज्ञापन

बता दें कि विश्व टीबी दिवस पर जिले की 35 ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाना था। लेकिन तब लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने के कारण नहीं किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने 42 ग्राम पंचायतों को नोमिनेट किया था लेकिन टीम द्वारा रिकॉर्ड जांचने के बाद 35 ग्राम पंचायतों का चयन हुआ था। तब से इन पंचायतों के प्रतिनिधि सम्मान पाने का इंतजार कर रहे हैं। वह विभागीय अधिकारियों से कई बार प्रस्तावित आयोजन की जानकारी ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासनिक कारणों से कार्यक्रम रद्द किया गया है। जल्द ही उच्च अधिकारियों से समय लेकर कार्यक्रम रखा जाएगा। - डॉ. महेंद्र भादू, सिविल सर्जन, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed