फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   3,40,000 animals will be vaccinated under the supervision of 54 veterinarians

Fatehabad News: टोहाना रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की दरकार

Wed, 06 Nov 2024 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 06 Nov 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
3,40,000 animals will be vaccinated under the supervision of 54 veterinarians
 रेलवे स्टेशन का फोटो।
टोहाना। पंजाब की सीमा से सटे टोहाना रेलवे स्टेशन पर कई रेलगाड़ियों का ठहराव न होने से यात्रियों को इनका लाभ नहीं मिल पा रहा है। नांदेड़ एक्सप्रेस हो या धौलाधार एक्सप्रेस ट्रेन, सभी टोहाना स्टेशन से होकर गुजरती हैं लेकिन यहां ठहराव न होने के कारण यात्री पूरी सुविधा नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन

इन रेलगाड़ियों के ठहराव के लिए दैनिक यात्री संघ से लेकर सामान्य यात्री तक कई बार रेलवे अधिकारियों समेत मुख्यमंत्री, रेल मंत्री और प्रधानमंत्री तक को ट्वीट कर पत्र भी भेज चुके हैं। दैनिक यात्रियों ने पिछले दिनों राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला को भी ज्ञापन सौंपकर इन रेलगाड़ियों का ठहराव करवाने की मांग की थी। इसके बावजूद टोहाना रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं की कमी है। इसलिए यात्रियों ने इस स्टेशन को भी अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल करने की मांग की है ताकि सुविधाओं में बढ़ोतरी करवाई जा सके।
विज्ञापन

फतेहाबाद जिला मुख्यालय पर रेलवे लाइन नहीं है। इस कारण यहां के यात्रियों को जाखल, टोहाना या भट्टू में रेलवे स्टेशनों से यात्रा शुरू करनी पड़ती है। जिला मुख्यालय से भट्टू स्टेशन 20 किलोमीटर, टोहाना 60 किलोमीटर और जाखल 65 किलोमीटर दूर स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नांदेड़ एक्सप्रेस रेलगाड़ी का टोहाना में स्टॉपेज नहीं है। सिख मान्यता के अनुसार नांदेड़ हुजूर साहिब जाने से पहले सिख संगत टोहाना स्टेशन के पास स्थित धमतान साहिब गुरुद्वारे में दर्शन करती है। सिख संगत और यात्रियों के पक्ष में टोहाना में ठहराव करवाना चाहिए। इससे रेलवे की आमदनी भी बढ़ सकती है। - राजेश नागपाल, प्रधान, दैनिक यात्रा संघ टोहाना।

धौलाधार एक्सप्रेस का टोहाना में ठहराव नहीं है। यह गाड़ी नरवाना से जाखल की दूरी 40 मिनट से अधिक समय में तय करती है। इसी समय में टोहाना पर ठहराव दिया जा सकता है। टोहाना स्टेशन के दैनिक यात्रियों को लंबे समय से लंबी दूरी की रेलगाड़ियों का फायदा नहीं मिल रहा है। टोहाना स्टेशन पर रेलगाड़ियों के ठहराव की बहुत जरूरत है। - हरजीत सिंह।


नई दिल्ली से वाया रोहतक/जींद/टोहाना/संगरूर अमृतसर तक की कोई भी सीधी ट्रेन नहीं है। इस रूट पर अमृतसर के लिए सिर्फ एकमात्र साप्ताहिक ट्रेन नांदेड़ एक्सप्रेस चलती है, जिसका ठहराव टोहाना स्टेशन पर नहीं है। इस क्षेत्र से दरबार साहिब श्रीअमृतसर और ब्यास जाने के लिए यह ट्रेन बहुत महत्वपूर्ण है ताकि यात्री आसानी से अपने परिवार के साथ जा सकें। - कश्मीरी लाल।


टोहाना स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में भी शामिल नहीं किया गया है। यहां मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। टोहाना स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया जाए ताकि यहां सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सके। क्षेत्र की जनता को राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला से काफी उम्मीदें हैं। - मनप्रीत सिंह, क्षेत्रवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed