फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   3.17 lakh cheated from a girl by luring a gift on WhatsApp

Fatehabad News: व्हाट्सएप पर उपहार का लालच देकर युवती से ठगे 3.17 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
3.17 lakh cheated from a girl by luring a gift on WhatsApp
फतेहाबाद। शहर के अशोक नगर निवासी युवती को ठगों ने साइबर क्राइम का शिकार बनाया है। व्हाट्सएप पर मैसेज भेज गिफ्ट का लालच देकर 3 लाख 17 हजार रुपये ठग लिए गए। मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अशोक नगर निवासी युवती की शिकायत पर गबन और धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में प्रियंका ने बताया कि वह ग्रेजुएशन कर रही है। 28 अप्रैल को उसके व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज आया और उसमें कहा गया कि आपको एक आईफोन, गोल्ड वॉच और पांच हजार डॉलर भेजे जा रहे हैं। इसको लेकर फोटो भी भेजी गई। आरोप है कि उससे कूरियर चार्ज के चार हजार रुपये मांगे गए। जो कि उसने गूगल पे कर दिए। इसके बाद मोबाइल रजिस्ट्रेशन के चार्ज के 12 हजार रुपये मांगे गए। इसके बाद उसने गूगल पे कर दिए। आरोप है कि इसके बाद अलग-अलग चार्ज के नाम रुपये मांगे गए और उसने गूगल पे कर दिए। उसने रविदास चौक स्थित ग्राहक सेवा केंद्र से भी अलग-अलग ट्रांजेक्शन करके राशि भेजी। इसके बाद उसे ठगी का शिकार हुआ और उसने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत भेजी। आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति ने गिफ्ट भेजने के नाम पर 3 लाख 17 हजार रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed