{"_id":"5c670a8fbdec2211d240c5a5","slug":"31550256783-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ाबा रामदेव का जागरण आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ाबा रामदेव का जागरण आयोजित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जागरण में भजनों से बाबा रामदेव की महिमा का किया गुणगान
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। माघ माह की चांदनी महादशमी मेले की पूर्व संध्या पर भोडिया खेड़ा स्थित प्राचीन बाबा रामदेव मंदिर में बाबा रामदेव महाराज का जागरण आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ मुख्यअतिथि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरजीत मेडल ने बाबा रामदेव की ज्योत प्रज्ज्वलित कर की। जम्मा जागरण में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सुरजीत मेडल ने कहा कि बाबा रामदेव महाराज ने छुआछूत को खत्म करने के लिए विशेष रूप से कार्य किया। उन्होंने अपना पूरा जीवन छुआछूत को मिटाने और जरूरतमंद की मदद करने में बिताया। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव का धाम राजस्थान के जैसलमेर जिले के रामदेवरा में है, जहां सभी धर्मों के लोग बाबा के दरबार में शीश नवाते हैं। उन्होंने अपनी ओर से मंदिर को 11 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की। जागरण में बाहर से पधारे गायकों ने भजनों के माध्यम से बाबा की महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर पुजारी सतपाल, अनिल सुथार, मदन कालरा, सुखदेव तंवर, प्रधान हंसराज, पंच बलबीर, प्रेम, सुभाष शेहरावत, साहब राम, पवन, राजेश गढ़वाल, सुरजीत प्रधान, राजेंद्र मिस्त्री सहित मंदिर कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।