फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   रोडवेज ड्राइवर धर्मसिंह ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, एक लाख के जेवर व नकदी लौटाई

रोडवेज ड्राइवर धर्मसिंह ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, एक लाख के जेवर व नकदी लौटाई

Sat, 08 Dec 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज ड्राइवर धर्मसिंह ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, एक लाख के जेवर व नकदी लौटाई
रोडवेज ड्राइवर ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, एक लाख के जेवर और नकदी लौटाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। फतेहाबाद रोडवेज डिपो के एक ड्राइवर ने ईमानदारी का परिचय देते हुए एक महिला का एक लाख रुपये का सोना व नकदी वापिस लौटा दी। रोडवेज के टीएम सुभाष मोंगा ने शुक्रवार को उक्त महिला को उनका खोया हुआ सामान वापस लौटा दिया। इस घटना के बाद रोडवेज ड्राइवर की ईमानदारी की चर्चा सारे बस स्टैंड परिसर में रही।

रोडवेज टीएम सुभाष मोंगा ने बताया कि बीते दिन एक बुजुर्ग महिला कमला देवी निवासी नहर कालोनी एक बच्चे के साथ फतेहाबाद से सिरसा जाने के लिए बस स्टैंड पहुंची। उसने फतेहाबाद डिपो की एक बस में अपना सामान रख दिया और बिना किसी को बताए वो अपने साथ आए बच्चे को खाने-पीने का सामान दिलवाने के लिए बस से उतरकर एक दुकान में चली गई। इस दौरान बस चालक धर्मसिंह ने बस चला दी और सिरसा के लिए रवाना हो गई। महिला ने इस बाबत भूलवश बस स्टैंड में भी कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद वीरवार शाम जब धर्मसिंह ने बस स्टैंड के अंदर खड़ी की तो दरवाजे बंद करते समय उसे एक बैग बस के अंदर मिला। इस बैग को खोलकर उसने अंदर देखा तो पाया कि नए कपड़ों के बीच में लगभग तीन तोले सोने के जेवर व आठ हजार की नकदी बैग में है। इसके बाद धर्मसिंह ने तुरंत जेवर व नोटों सहित बैग को रोडवेज के लेखा अधिकारी के कार्यालय में जमा करवा दिया। इसके बाद बैग के अंदर रखी हुई एक डायरी से उक्त महिला के किसी रिश्तेदार का नंबर मिला। इस पर उस रिश्तेदार को फोन कर सारे मामले की जानकारी दी गई। शुक्रवार सुबह उक्त रिश्तेदार उस महिला को लेकर फतेहाबाद बस अड्डे पहुंचा और टीएम सुभाष मोंगा ने तहकीकात कर उसके सोने के जेवर व नकदी सहित उसका बैग उक्त बुजुर्ग महिला को वापिस कर दिया। महिला ने रोडवेज कर्मचारियों का धन्यवाद किया। फतेहाबाद रोडवेज टीएम सुभाष मोंगा ने कहा कि ड्राइवर धर्मसिंह को सम्मानित करने के लिए उच्चधिकारियों को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed