{"_id":"5b2013354f1c1b644d8b6433","slug":"31528828725-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीदों व महापुरूषों के स्मारकों के पास चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीदों व महापुरूषों के स्मारकों के पास चलाया सफाई अभियान
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्मारकों के पास चलाया सफाई अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
भाजपा शहरी मंडल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार सुबह लघु सचिवालय के समीप शहीद स्मारक व शहर के सभी शहीद स्मारकों के आसपास सफाई अभियान चलाया तथा शहीदों व महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान शहीद व महापुरूषों की प्रतिमाओं को जल से साफ किया गया। वेद फुलां ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पार्टी द्वारा एक व्यापक अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने सहित अन्य सामाजिक अभियान चलाए गए है। इन कार्यक्रमों को आयोजित करने का मकसद शहीदों व महापुरूषों की शिक्षाओं को आमजन तक पहुंचाना है, ताकि वे इन शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए देश व प्रदेश की तरक्की में अपना योगदान दे सके। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, नप अध्यक्ष दर्शन नागपाल, पार्षद शम्मी धींगड़ा, महामंत्री जगदीश शर्मा, आईटी सैल कंवल चौधरी, राकेश भांभू, रामचंद्र रेहलन, प्रमोद डबली, मंजीत शर्मा, राम किशन फौजी, लालचंद गेरा, बनवारी लाल गहलोत, शिपू सिंह, सूरज कुमार सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।