{"_id":"5941765b4f1c1b0c748b4734","slug":"31497462363-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों के घरों की होगी चैकिंग, घरों पर तैनात कर्मचारी भेजे जाएंगे वापिस नगर परिषद : सुभाष चंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों के घरों की होगी चैकिंग, घरों पर तैनात कर्मचारी भेजे जाएंगे वापिस नगर परिषद : सुभाष चंद्र
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
जिले के अधिकारियों के घरों में काम करने वाले नगर परिषद के कर्मचारी जल्द वापस लौटेंगे। इसके लिए एडीसी को निर्देश दे दिए गए हैं कि पहले तो किसी अधिकारी के घर नगर परिषद के सफाई कर्मचारी होने ही नहीं चाहिए। लेकिन अगर किसी अधिकारी के घर में कर्मचारी बेगारी कर रहा है तो उसे तुरंत प्रभाव से अपनी मूल ड्यूटी में भेजा जाएगा। इसके लिए अधिकारियों के निवास स्थानों का निरीक्षण भी किया जाएगा। ये बात स्वच्छता मिशन के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने बुधवार को फतेहाबाद के रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कही। वे स्वच्छता समरसता संदेश यात्रा को लेकर फतेहाबाद में लोगों को जागरूक करने के लिए फतेहाबाद आए हुए थे।
बुधवार को स्वच्छता समरसता संदेश यात्रा लेकर फतेहाबाद पहुंचे स्वच्छ भारत मिशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र मीडिया द्वारा पूछे गए तीखे प्रश्नों से असहज हो गए। हालांकि उन्होंने स्वच्छता को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में बोलकर सहज होने का प्रयास किया, लेकिन लोकल मुद्दों जैसे स्वच्छता, कर्मचारियों की कमी, कचरा प्रबंधन और मीट की दुकानों जैसे लोकल मुद्दों पर जब उनसे सवाल दागे गए तो उनसे जवाब देते नहीं बना। आखिरकार उन्होंने साथ बैठे एडीसी जेके अभीर व नप अध्यक्ष दर्शन नागपाल से इस मुद्दे पर जवाब-तलबी की और कहा कि जल्द ही स्थिति को सुधारा जाए।
सुभाष चंद्र ने कहा कि कर्मचारियों की कमी से निपटने के लिए आउटसोर्सिंग नीति लाई गई है, इसके जरिए नए अस्थाई कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। कचरा प्रबंधन प्लांट को लेकर उन्होंनेे कहा कि सरकार इसके लिए पूरी तरह गंभीर है और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मीट की दुकानों द्वारा अभी तक लाइसेंस अप्लाई ना करने व नप की चुप्पी पर सवाल उठे तो उन्होंने तुरंत निर्देश देते हुए कहा कि मीट की दुकानों का औचक निरीक्षण किया जाए, अगर यहां पर नियम पूरे ना हो रहे हों तो नियमानुसार कार्यवाही की जाए। इस अवसर पर चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल, एडीसी जेके अभीर, नप अध्यक्ष दर्शन नागपाल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश खोथ, सीएमओ डॉ. मुनीष बंसल, वरिष्ठ नेता डॉ. आत्म प्रकाश मेहता, संदेश यात्रा के संयोजक रविंद्र सिंह, मीडिया संयोजक तेजेन्द्र बिडलान, नरेश टिटू, डॉ. मुकेश, सतपाल बाजीगर सहित नगर पार्षद, जनप्रतिनिधि और ओडीएफ टीम के युवा शामिल थे।
विज्ञापन
अफसरों के घरों की होगी चेकिंग, घरों पर तैनात कर्मचारी भेजे जाएंगे वापस नगर परिषद : सुभाष चंद्र
स्वच्छता मिशन के प्रदेश उपाध्यक्ष बोले, आउटसोर्सिंग से दूर हो सकती है कर्मचारियों की कमी
कचरा प्रबंधन, मीट की दुकानों और स्वच्छता जैसे मुद्दों पर तीखे सवालों से हुए असहज
14एफटीबीपी09 : फतेहाबाद में पत्रकारों से बात करते स्वच्छ भारत मिशन के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र, साथ हैं सुनीता दुग्गल, एडीसी अभीर एवं नप अध्यक्ष नागपाल ।