फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   30% of the wheat lying in the open in the market may get spoiled due to rain

Fatehabad News: बारिश से खराब हो सकता है मंडी में खुले में पड़ा 30 फीसदी गेहूं

Sat, 03 May 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 03 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
30% of the wheat lying in the open in the market may get spoiled due to rain
बारिश से भीगी हुई गेहूं की बोरियां। - फोटो : संवाद
टोहाना। मार्केट कमेटी के सचिव संदीप गर्ग ने टोहाना खंड के सात गेहूं खरीद केंद्रों पर उठान तेज करने का निर्देश दिया है। एजेंसी के अधिकारियों को भेजे पत्र में सचिव ने लिखा है कि खरीदने के बाद अनाज मंडी में अब भी 25 से 30 फीसदी गेहूं खुले में पड़ा है, जो बारिश से खराब हो सकता है। सरकार के निर्देशानुसार गेहूं खरीद के 48 घंटे के अंदर अनाज मंडी से उठान अनिवार्य है लेकिन पिछले कई दिनों से अनाज मंडी से उठान नहीं की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टोहाना शहर के खरीद केंद्रों पर हरियाणा वेयरहाउस ने 1,99,021 क्विंटल गेहूं खरीदा। इसमें से 1,60,589 क्विंटल गेहूं की उठान हुई। अभी 19 प्रतिशत का उठान कार्य बकाया है। हैफेड ने 2,73,615 में से 2,12,690 क्विंटल की उठान हुई। इसके चलते 22 प्रतिशत उठान बाकी है।
विज्ञापन

संदीप ने कहा कि खरीद केंद्र ठरवा में हरियाणा वेयरहाउस 91,005 में से 51,645 का उठान किया गया है, जहां 43 प्रतिशत उठान कार्य बकाया है। नांगला में हैफेड की ओर से 36,080 में से 24,336 क्विंटल की उठान की गई। इसमें से 33 फीसदी उठान होनी है। रेहनवाली में हरियाणा वेयरहाउस ने 39,939 में से 29,101 क्विंटल की उठान की गई, जिसमें 27 प्रतिशत की उठान बाकी है। हिंदालवाला में हरियाणा वेयरहाउस ने 21,920 क्विंटल गेहूं खरीदा, जिसमें से 18,594 क्विंटल उठान के बावजूद 15 प्रतिशत उठान होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव ने बताया कि एजेंसियों ने गेहूं उठान के लिए गाड़ियां नहीं भेजी हैं, जिससे नुकसान होने की आशंका है, क्योंकि मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों में मौसम खराब होने का पूर्वानुमान लगाया है। नोटिस के माध्यम से सचिव ने कहा कि यदि बोरियों में रखा गेहूं खराब हुआ तो इसकी जिम्मेदारी एजेंसियों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed