फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   284 people lodged pension complaints at the camp

Fatehabad News: शिविर में 284 लोगों ने रखी पेंशन की शिकायतें

Thu, 29 Jan 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 29 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
284 people lodged pension complaints at the camp
भूना। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय परिसर में वीरवार को प्रशासनिक समाधान शिविर में कटी
भूना। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय परिसर में वीरवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इसमें कटी हुई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की समस्या प्रमुख रही। शिविर में 284 लोगों ने पेंशन कटने से संबंधित शिकायत रखी। इनमें 250 ग्रामीण तथा 34 शहरी क्षेत्र के लाभार्थी शामिल रहे।
विज्ञापन




यह समाधान शिविर एडीसी कार्यालय से जोनल मैनेजर कनुज कुमार के नेतृत्व में आई टीम की ओर से लगाया गया। टीम ने बीडीपीओ कार्यालय में सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक लोगों की समस्याएं सुनीं और दस्तावेजों की जांच कर समाधान की प्रक्रिया पूरी की। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद कई मामलों में मौके पर ही पेंशन बहाली की प्रक्रिया शुरू की गई, जबकि कुछ को संबंधित विभागों को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग मुकेश कुमार, अमित कुमार, आशुतोष, सचिन, गीता यादव, ज्योति, विकास कुमार, हरदीप खिचड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed