फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   268 poles and 28 transformers damaged due to storm, electricity affected in villages

Fatehabad News: आंधी से 268 खंभे, 28 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, गांवों में बिजली प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
268 poles and 28 transformers damaged due to storm, electricity affected in villages
गांव दादुपुर ,अहरवां,महमडा में गिरे पोल और ट्रांसफार्मर। स्त्रोत विभाग
रतिया। क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम को आई आंधी के बाद तेज हवा के साथ आई बारिश से क्षेत्र में सड़कों पर पेड़ गिरने से आवागमन में समस्या आई। वहीं बिजली के खंभे टूटने और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से बिजली व्यवस्था बाधित रही।
विज्ञापन

निगम के अनुसार आंधी से 268 खंभे और 28 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा पेड़ों के गिरने और शाखाएं टूटने से आवागमन भी प्रभावित हुआ। कई गांवों में बिजली की सप्लाई अभी तक दुरुस्त नहीं की जा सकी। ट्यूबवेल की सप्लाई शुरू करने में दो से तीन दिन का समय भी लग सकता है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ निगम के कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टूटे खंभों को बदलने और क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों को ठीक करने के कार्य में जुटे रहे। रतिया शहर में रातभर बिजली की आंखमिचौली चलती रही। ग्रामीण क्षेत्रों में डाइवर्ट एरिया से बिजली आपूर्ति की गई। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी बिजली व्यवस्था सुचारू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम के ग्रामीण एसडीओ अशोक पानू ने बताया कि आंधी और बारिश से ग्रामीण क्षेत्र में करीब 170 पोल व 13 बिजली ट्रांसफर टूटे हैं। जिनको देर शाम से रात भर कर्मचारी बिजली व्यवस्था सही करने में जुटे रहे।
उन्होंने बताया कि नुकसान ज्यादा होने के चलते बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने में समय लग रहा है। वहीं शहरी एसडीओ सुनील कंबोज ने बताया कि तेज आंधी और बारिश से उनके क्षेत्र में करीब 68 पोल व 15 ट्रांसफर टूट गए। जिनको दुरुस्त करवाकर बिजली व्यवस्था सुचारू कर दी गई है तथा देर शाम तक व्यवस्था पूरी तरह बहाल कर दी जाएगी।

----
पेड़ गिरने से सड़क यातायात प्रभावित

शुक्रवार शाम को आंधी के बाद तेज हवा के साथ आई बारिश से भूना व शहनाल गांव सहित अन्य लिंक रोड पर पेड़ों के गिरने से सड़क यातायात प्रभावित हो गया। लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रास्ता बंद होने के चलते वाहन चालकों को अन्य रास्तों से अपने गंतव्य पर पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed