फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   25th covid case in Fatehabad

भट्ठा कालोनी में नोएडा से आया बुजुर्ग निकला कोरोना पॉजिटिव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
25th covid case in Fatehabad
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में कोरोना का संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को एक भी केस नहीं आया था, लेकिन बुधवार को शहर के भट्ठा कालोनी में 62 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव मिल गया। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वही भट्ठा कालोनी की गली नंबर 3 को सील कर दिया गया इसके अलावा आसपास की तीन गलियों को बफर जोन बना दिया गया है। वहीं बुजुर्ग के घर में चार अन्य सदस्य है। जिनके सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। बुजुर्ग को अग्रोहा मेडिकल कालेज में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार भट्ठा कालोनी निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग नोएडा के सदालपुर में मछली बेचने का काम करता है। बताया जा रहा है कि 31 मई को वह ऑटो से पीरागढ़ी आया। यहां से उसे एक कार मिल गई जो सीधी फतेहाबाद आ रही थी। कार में तीन लोग और सवार थे। शाम को वह फतेहाबाद पहुंच गया। यहां आने के बाद वह सीधा सरकारी अस्पताल में गया। अस्पताल में उसने सैंपल दिया। सैंपल रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आ गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। फतेहाबाद शहर में यह चौथा मामला आया है। ऐसे में गलिया सील हो रही है। अगर इसी तरह मामले आते रहे तो पूरा शहर सील हो जाएगा। बुजुर्ग के घर में उसकी पत्नी, दो लड़कियां व एक लड़का है। गली नंबर 3 को सील कर दिया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने आसपास के घरों में सर्वे शुरू कर दिया गया। आशा वर्करों की 8 टीमें पूरे मुहल्ले में सर्वे करेगी। बुजुर्ग को सांस में दिक्कत भी है। इस कारण स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर अच्छे से उसकी देखभाल भी कर रहे है। वही जाखल क्षेत्र में कोरोना का पहला मरीज संक्रमित मिलने के बाद बुधवार को स्वास्थ्य महकमे द्वारा मरीज के संपर्क में आए पांच लोगों को चिंहित कर, कोरोना के संदेह में उन्हें शहर के क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती कराया है। वहां इन सभी के कोरोना प्रशिक्षण के लिए नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। यहां से इनकी सैंपल रिपोर्ट आने तक सभी को अंदर रहने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को जाखल रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गईं थीं। 50 वर्षीय उक्त व्यक्ति बीते दिनों 28 मई को दिल्ली से वापस लौटा था। यहां आने के बाद उसका स्वास्थ्य नमूना लेकर जांच के लिए भेजा था। दिल्ली से लौटने के पश्चात पीड़ित चार दिनों की अवधि में अपने परिवार संग स्वयं के निवास पर ही रहा, साथ ही आम दिनों की भांति अपने कार्यस्थल पर ड्यूटी करता रहा। कार्यस्थल पर वे अपने साथी कर्मचारियों के संपर्क में रहा। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित के ऐसे पांच साथी कर्मचारियों को चिंहित किया है, जो मरीज के संपर्क में आए थे। इन सभी को शहर के राजकीय विद्यालय में चल रहे क्वारंटाइन सेंटर में लाकर भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed