फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   250 infected roaming the city, wrong number and address given at the time of sampling

सावधान : शहर में घूम रहे 250 संक्रमित, सैंपलिंग के समय दे गए गलत नंबर और पता

Fri, 21 May 2021 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
250 infected roaming the city, wrong number and address given at the time of sampling
स्वास्थ्य विभाग के लिए एक नई आफत आ गई है, जिले में करीब 250 कोरोना संक्रमित अनट्रेस हैं, जो कि सक्रिय है लेकिन स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिल रहे हैं। सैंपल देते समय जो मोबाइल नंबर और घर का पता दिया था, उस पर नहीं मिल रहे हैं। ये स्वस्थ लोगों के संपर्क में आकर उन्हें संक्रमित कर सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी रिपोर्ट प्रशासन को दी है। वहीं शुक्रवार को जिले में पिछले 24 घंटे में 8 संक्रमितों की मौत हुई है और 222 नए केस मिले हैं। एक दिन मौत का आंकड़ा कम होने के बाद बढ़ गया है। जिले में अब तक 367 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन

राहत की बात यह है कि एक दिन में 301 संक्रमित स्वस्थ भी हुए है। जिले में 2546 संक्रमित सक्रिय है। इसमें से 2108 होम आइसोलेट है। 103 संक्रमित अस्पतालों में दाखिल है। जिले में रिकवरी रेट 81.43 तक पहुंच गया है। जो कि लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद क्षेत्र में 32, टोहाना में 18, रतिया में 54, भट्टू में 58, बड़ोपल में 20, भूना में 26 तथा जाखल में 14 नए संक्रमित मिले हैं। अब तक जिले में 15696 कुल संक्रमित मिल चुके हैं। भट्टू में पिछले कई दिनों से लगातार नए केस मिल रहे हैं। यहां पर अब तक 2398 कुल संक्रमित मिल चुके हैं। जिले में शुक्रवार को 1604 सैंपल लिए गए हैं, इसमें से 1075 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

इन संक्रमितों की हुई मौत
टोहाना निवासी 90 वर्षीय बुजुर्ग की टोहाना के निजी अस्पताल में मौत।
भूना निवासी 35 वर्षीय युवक की भूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत।
गांव मढ़ निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की रतिया के नागरिक अस्पताल में मौत।
भट्टूमंडी निवासी बुजुर्ग की सिरसा के निजी अस्पताल में मौत।
गांव बड़ोपल निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति की फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में मौत।
गांव लाली निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति की हिसार के निजी अस्पताल में मौत।
गांव कंहड़ी निवासी बुजुर्ग की टोहाना के नागरिक अस्पताल में मौत।
रतिया निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग की महिला की भूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत।
नागरिक अस्पताल के एनेथिसिया हुए संक्रमित
नागरिक अस्पताल फतेहाबाद के एनेथिसिया डॉ. सुभाष कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसके अलावा फिजिशियन डॉ. मनीष टुटेजा आशंकित हैं। लैब से जो रिपोर्ट आई है उसमें दोबारा सैंपल भेजने के लिए कहा गया है। संक्रमित आए एनेथिसिया पिछले काफी समय से कोरोना संक्रमितों के उपचार में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में खाली बेडों की स्थिति
ऑक्सीजन बेड : 95
आईसीयू में वेंटिलेटर युक्त : 11
ब्लैक फंगस का मरीज ऑपरेशन के बाद कोमा में गया
नागरिक अस्पताल में दो दिन पहले ब्लैक फंगस पीड़ित जिस मरीज का डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया था, उसकी हालत बिगड़ गई है। मरीज कोमा में चला गया है, बताया जा रहा है कि फंगस ने दिमाग पर असर किया है। बुधवार देर रात को फतेहाबाद के डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया था। वीरवार दोपहर को डॉक्टरों ने अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया। परिवार के लोग निजी अस्पताल में ले गए। यहां पर जांच की गई तो पता चला कि मरीज कोमा में चला गया है। सिविल सर्जन डॉ. वीरेश भूषण का कहना है कि ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीजों के लिए 6 बेड का वार्ड बनाया गया है। अगर मरीज गंभीर नहीं है तो उसका यहीं पर उपचार किया जाएगा। अगर ब्लैक फंगस का असर ज्यादा हुआ है तो अग्रोहा मेडिकल रेफर किया जाएगा।

कोट
प्रशासन को अनट्रेस संक्रमितों की सूची सौैंपी गई है। करीब 250 संक्रमित अनट्रेस हैं जो कि सात से आठ दिनों के हैं। रोजाना 15 से 20 अनट्रेस हो रहे हैं। लैब से रिपोर्ट आने के बाद जब टीम संपर्क करती है तो मिल नहीं पा रहे हैं। टीम लगातार इनसे संपर्क के प्रयास में है। प्रशासन भी अपने स्तर पर ट्रेस करने में जुटा है।
- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed