{"_id":"67800903876b31b07c0684ae","slug":"25-thousand-bpl-cards-increased-in-the-district-in-just-one-year-ineligible-people-are-taking-ration-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-127578-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले में एक साल में ही बढ़ गए 25 हजार बीपीएल कार्ड, अपात्र ले रहे हैं राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले में एक साल में ही बढ़ गए 25 हजार बीपीएल कार्ड, अपात्र ले रहे हैं राशन
Thu, 09 Jan 2025 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में फैमिली आईडी में आय की जांच प्रकिया शुरू कर दी गई है। इससे तहत नागरिक संशोधन सूचना विभाग द्वारा ऐसे बीपीएल कार्ड धारकों की भी जांच करवाई जा रही है, जिनके पास जमीन है, लेकिन फैमिली आईडी में नहीं चढ़ी हुई है।
इसी जांच प्रक्रिया के तहत अब तक 762 परिवारों के बीपीएल राशन कार्ड काटे गए हैं। इनको अब लाभार्थियों की सूची से बाहर कर दिया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अभी भी कई लाभार्थी ऐसे हैं, जिनके नाम 5 एकड़ से ज्यादा नहरी जमीन, चार पहिया वाहन और आय के अन्य स्रोत हैं, फिर भी वे डिपो पर सरकारी राशन लेते हैं।
राशन डिपाे धारकों के अनुसार कई व्यक्ति ऐसे भी है, जो डिपो से राशन लेने के बजाय पदले में पैसे ले रहे हैं। अब सभी प्रकार की जानकारी ऑनलाइन है, जिससे क्रीड विभाग को ऐसे ग्राहकों की जांच करने में आसानी हाे जाती है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
जिले में साल 2024 के जनवरी माह में बीपीएल राशन कार्ड धारकों की संख्या 1,86,437 थी। जो कि दिसंबर 2024 में बढ़कर 2,12,439 हो गई। जनवरी 2025 में अपात्र मिलने पर बीपीएल सूची से बाहर करने के बाद अब 2,11,407 बीपीएल कार्ड धारक राशन प्राप्त कर रहे हैं। ऐसे में मात्र एक माह में 24,970 परिवारों के बीपीएल कार्डाें में वृद्धि दर्ज हुई है।
-- -- -- -- -- -
सरकारी योजनाओं का अपात्र ले रहे हैं लाभ
गलत तरीके से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वालों पर लोगों पर कार्रवाई जारी है। ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे लोग भी राशन ले रहे हैं। जिनके नाम 10 एकड़ या इससे भी अधिक कृषि योग्य भूमि है। वहीं जिन लोगो के पास चार पहिया वाहन और आय के अन्य स्रोत हैं। इसमें उन उपभोक्ताओं को भी शामिल किया गया था, जिनका बिजली बिल 5000 रुपये प्रति माह से अधिक आया था। लेकिन अब केवल उन्हीं राशन धारकों को शामिल किया गया है, जिनकी सालाना आय 1.80 लाख से अधिक है।
-- --
:: जिले में कुल 2,11,407 राशन लाभार्थी हैं। नागरिक संशोधन सूचना विभाग की ओर से फैमिली आईडी में आय जांच के बाद परिवारों का डेटा ऑटो जनरेट होता है। जिससे परिवार की आय की जानकारी प्राप्त होती है। जिसमें अपात्र पाए जाने वाले राशन धारकों को बीपीएल कार्ड काटे जा रहे हैं।
-अनुराधा जांगड़ा, खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी, फतेहाबाद