फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   25 found corona infected including teachers

सरकारी स्कूलों की शिक्षिका व छात्राओं समेत 25 कोरोना संक्रमित, 11 ठीक हुए

Mon, 29 Mar 2021 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
25 found corona infected including teachers
जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। मार्च माह में ही कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 350 के करीब पहुंच गया। सबसे ज्यादा स्कूलों में विद्यार्थी प्रभावित हो रहे है। स्कूलों में सैंपलिंग बढ़ने के साथ-साथ कोरोना केस भी सामने आ रहे हैं। रविवार को फतेहाबाद के टोहाना के सरकारी स्कूल की छात्राओं समेत 25 लोग कोरोना संक्रमित मिले है। लैब से करीब 99 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। जिले में 11 लोग ठीक भी हुए है। जिले में कुल मरीजों का आंकड़ा 5069 तक पहुंच गया है। इसमें से 4699 मरीज ठीक हुए है। फिलहाल 247 मरीज सक्रिय है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की दसवीं कक्षा की दो छात्राएं, भूना के सरकारी स्कूल का एक छात्र, बढ़ईखेड़ा स्कूल की दो छात्राएं, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्कूल टोहाना की दो शिक्षिकाएं व एक छात्र संक्रमित मिला है। इसके अलावा गांव बनमंदोरी निवासी युवक, गांव कुकड़ावाली निवासी युवक, फतेहाबाद के ठाकर बस्ती निवासी महिला, मॉडल टाउन निवासी बुजुर्ग महिला, प्रोफेसर कॉलोनी निवासी युवती, गांव झलनियां निवासी युवक, गांव चौबारा निवासी युवक, भूना के खैरी चौक निवासी महिला, गांव बड़ोपल निवासी युवक, गांव मताना निवासी बुजुर्ग, गांव किरढ़ान निवासी पांच और सात वर्षीय भाई संक्रमित मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed