फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   2179 fever victims in rapid fever survey, larvae found in 130 houses

Fatehabad News: रैपिड फीवर सर्वे में 2179 बुखार पीड़ित, 130 घरों में मिला लारवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
2179 fever victims in rapid fever survey, larvae found in 130 houses
फतेहाबाद में डोर टू डोर सर्वे के दौरान टंकियों की जांच करते हुए स्वास्थ्यकर्मी
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग का डेंगू और मलेरिया पर नियंत्रण के लिए जिले में चौथे चरण का रैपिड फीवर सर्वे चलाया गया। सर्वे के दौरान टीम ने 1,43,363 घरों में पहुंची। इस दौरान 2,179 लोग बुखार मिले। टीमों ने इनकी ब्लड स्लाइडें बनाई लेकिन जांच के दौरान मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन

वहीं टीम को सर्वे के दौरान 130 घरों में डेंगू का लारवा मिला है। इन घरों के मालिकों को नोटिस जारी किया गया है। अब तक विभाग लारवा मिलने पर 700 घरों को नोटिस दे चुका है। अधिकारियों के मुताबिक डेंगू को लेकर लोग गंभीर नहीं हैं और फ्रिज की ट्रे, कूलर, पानी की टंकियों में लारवा मिल रहा है। विभाग ने अप्रैल माह से रैपिड फीवर सर्वे शुरू किया है। ये 1 से 10 तारीख तक चलाया जाता है। जिले में अब तक डेंगू के तीन मामले मिल चुके हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए जागरूक करने के लिए सरपंचों और पार्षदों की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन

सर्वे में ये मिल चुके बुखार पीड़ित केस
माह पीड़ित मिले
अप्रैल 2067
मई 1907
जून 2093
जुलाई 2179
डेंगू को लेकर जिले में स्थिति
वर्ष मरीज मिले
2015 189
2016 38
2017 419
2018 56
2019 29
2020 35
2021 993
2022 154
2023 89
2024 3
डेंगू के लक्षण
अचानक तेज बुखार होना, अचानक तेज सिर दर्द होना, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द होना, आंखों के पीछे दर्द होना।
कोट
सरपंचों और पार्षदों की ली जाएगी मदद
स्वास्थ्य विभाग का रैपिड फीवर सर्वे चल रहा है। सर्वे के दौरान जो बुखार पीड़ित मिले हैं उनके ब्लड की स्लाइडें बनाई गई हैं लेकिन मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई है। सरपंचों और पार्षदों की मदद ली जा रही है ताकि वह लोगों को जागरूक करें। स्वास्थ्य विभाग के एसीएस की अपील को भी लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article