{"_id":"5c61bf21bdec22737427576d","slug":"21549909793-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाइवे पर कार ने दूसरी कार को मारी टक्कर, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाइवे पर कार ने दूसरी कार को मारी टक्कर, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। रविवार देर रात गांव धांगड़ के पास नेशनल हाइवे पर सिरसा की और से हिसार जा रही एक ऑल्टो कार को पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में अल्टो कार सावार एक 13 वर्षीय बच्ची व एक कार चालक उसका चाचा घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल विनोद के बयान के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्टो कार सवार करनाल के गांव मुनक निवासी विनोद अपने परिवार के साथ हिसार एक शादी में आए हुए थे। परिवार हिसार से फतेहाबाद के गांव करनौली में बारात में आए हुए थे तथा देर रात हिसार जा रहे थे। इसी दौरान गांव धांगड़ के पास हादसा हो गया। हादसे में कार सवार 13 वर्षीय बच्ची पल्लवी गंभीर रूप से घायल हो गई तथा कार चालक विनोद को भी चोटें आई। घायल बच्ची का इलाज हिसार के एक निजी अस्पतला में चल रहा है। सदर थाना प्रभारी आत्माराम ने बताया कि घायल विनोद के बयान के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।