{"_id":"5c379e32bdec22736060315e","slug":"21547148850-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोहाना में स्वाइन फ्लू आशंकित दो मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना में स्वाइन फ्लू आशंकित दो मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी अस्पताल में मिले स्वाइन फ्लू के दो संदिग्ध मरीज
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। शहर के एक निजी अस्पताल में स्वाइन फ्लू आशंकित दो मरीज मिले हैं। निजी अस्पताल ने इस बारे में स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया है। दोनों मरीज जाखल व टोहाना क्षेत्र से हैं। जिससे क्षेत्र में स्वाइन फ्लू आशंकित मरीजों की संख्या अब 11 पहुंच चुकी है और दो महिलाओं की मौत भी हो चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, टोहाना स्वास्थ्य विभाग ने टोहाना में दो महिलाओं की स्वाइन फ्लू से मौत होने व बार-बार आशंकित मरीज मिलने के बाद आईएमए की मीटिंग लेकर ऐसे मरीजों की जानकारी देने के आदेश दिए थे। इसी दौरान वीरवार को नागरिक अस्पताल को एक निजी अस्पताल ने सूचना दी कि उनके अस्पताल में दो ऐसे मरीज मिले हैं, जिनमें स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। निजी अस्पताल की ओर से उपमंडल के गांव पिरथला व चांदपुरा से मरीज आने की बात सामने आई है। नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. सतीश गर्ग ने इसकी सूचना भूना अस्पताल प्रबंधन व जाखल स्वास्थ्य विभाग को सूचना दे दी है। विभाग इसको लेकर अलर्ट हो गया है।
निजी अस्पताल में दो स्वाइन फ्लू आशंकित मरीज आने की सूचना मिली थी। जिसको लेकर संबंधित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी है, ताकि सर्वे करवाया जा सके।
डॉ. सतीश गर्ग, एसएमओ, नागरिक अस्पताल