फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   सीएम मनोहर लाल आज से दो दिन के लिए शहर में, 75 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास-शुभारंभ

सीएम मनोहर लाल आज से दो दिन के लिए शहर में, 75 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास-शुभारंभ

Thu, 07 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल आज से दो दिन के लिए शहर में, 75 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास-शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के शुक्रवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय फतेहाबाद प्रवास की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीएम शुक्रवार और शनिवार को दो दिन तक फतेहाबाद में रूक कर करीब 75 करोड़ 88 लाख की परियोजनाओं का शुभारंभ व शिलान्यास करेंगे। अपने दो दिवसीय प्रवास के पहले दिन की शुरूआत दोपहर बाद 3 बजे सीएम मनोहर लाल जहां जनता दरबार लगाकर लोगों की शिकायतें सुनेंगे। शुक्रवार शाम ही अधिकारियों के साथ भी बैठक कर विभिन्न विकास परियोजनाओं के बारे में स्टेटस रिपोर्ट लेंगे। सीएम के कार्यक्रम से पहले वीरवार को उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण, एसडीएम सतबीर जांगु, जिला परिषद के सीईओ डॉ. विनेश और भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष वेद फुलां ने भूना रोड स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह में आयोजित होने वाले जनता दरबार की तैयारियों की समीक्षा की।

उपायुक्त हरदीप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल दोपहर बाद 3 बजे विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे और इसके उपरान्त वे जनता दरबार में लोगों की शिकायतें व सुझाव सुनेंगे। लोक निर्माण विश्राम गृह में जनता दरबार के लिए एक रजिस्ट्रेशन डेस्क स्थापित किया जाएगा, जहां 12 बजे से लेकर 2 बजे तक शिकायत व सुझाव लेकर आने वाले लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. विनेश इस कार्य की देखरेख करेंगे। रजिस्ट्रेशन डेस्क के माध्यम से लोगों की शिकायतें बकायदा रजिस्ट्रर में दर्ज कर उनको टोकन नंबर दिया जाएगा और शिकायतों का पूर्ण विवरण रिकॉर्ड भी रखा जाएगा। इसके लिए अधिकारियों और र्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि वे जनता दरबार में समस्याएं व शिकायतें लेकर आने वाले नागरिकों को बैठाने की उचित व्यवस्था करें। उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। भूना रोड स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह में जनता दरबार के लिए मुख्य स्टेज के सामने कुर्सियां लगाई गई हैं, जिसमें नागरिकों के बैठने की उचित व्यवस्था की गई है। अधिकारियों और मीडिया के लिए भी एक-एक सैक्टर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि भूना रोड पर ऑटो मार्केट और उसके साथ लगते स्थान पर पार्किंग की सुविधा की गई है। इस अवसर पर सीआईडी डीएसपी वीरेन्द्र श्योराण, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता जगबीर सिंह, नगर परिषद के ईओ अमन ढांडा, तहसीलदार नवजीत कौर बराड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन योजनाओं की देंगे सौगात
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल फतेहाबाद में 8 व 9 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे के दौरान 75 करोड़ 88 लाख रुपये लागत की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। इस बारे जानकारी देते हुए उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री 8 दिसंबर को दोपहर 3 बजे भूना रोड स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह में पहुंचेगे। मुख्यमंत्री यहां जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुनेंगे। मुख्यमंत्री इस दिन 11 करोड़ 92 लाख 49 हजार रुपये लागत की पिरथला डिस्ट्रीब्यूट्री का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री भूना में 26 करोड़ 99 लाख 60 हजार रुपये की लागत से बनने वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, भूना में ही 28 करोड़ 83 लाख 82 हजार रुपये की लागत से बनने वाले वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (जलघर), 4 करोड़ 6 लाख 53 रुपये की लागत से अपग्रेड किए जाने वाले कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खाई तथा 4 करोड़ 6 लाख 53 रुपये की लागत से ही अपग्रेड किए जाने वाले कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जमालपुर का शिलान्यास करेंगे।

दो दिन है सीएम का कार्यक्रम
उपायुक्त ने बताया कि 8 दिसंबर को ही मुख्यमंत्री लघु सचिवालय स्थित बैठक कक्ष में सायं साढ़े 5 बजे जिलाधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। रात्रि साढ़े 8 बजे भूना रोड स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह में एनीमेंट पर्सन के साथ बैठक करेंगे। 9 दिसंबर को मुख्यमंत्री सुबह 9 बजे रतिया रोड स्थित किंग्स एम्पायर बैंक्वेट हॉल में जनप्रतिनिधियों, निगरानी समिति सदस्यों तथा पार्टी के जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। साढ़े 10 बजे मुख्यमंत्री मनोहर लाल यहीं पर मीडियाकर्मियों से भी रूबरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed