फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   21 schools of the block applied in the Chief Minister's Beautification Competition, the committee will investigate

Fatehabad News: सीएम सुंदरीकरण स्पर्धा में खंड के 21 स्कूलों का आवेदन, कमेटी करेगी जांच

Fri, 03 Jan 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 03 Jan 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
21 schools of the block applied in the Chief Minister's Beautification Competition, the committee will investigate
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण प्रतियोगिता को लेकर आवेदन करने वाले स्कूलों का कमेटी ने निरीक्षण शुरू कर दिया है। खंड फतेहाबाद प्रतियोगिता के लिए 21 स्कूलों ने आवेदन किया है। जिसमें सीनियर सेकेंडरी स्कूलों की संख्या सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन


खंड स्तर पर स्कूलों के निरीक्षण को लेकर कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी सीनियर सेकेंडरी, हाई, मिडिल और प्राइमरी स्कूलों में से एक-एक का चयन करेगी। चयनित स्कूल जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इन्हें 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जा सकता है। खंडस्तर पर चयनित स्कूल को 50 हजार रुपये और जिलास्तर पर चयनित स्कूल को एक लाख रुपये पुरस्कार राशि दी जानी है।
विज्ञापन


-

इन स्कूलों ने किया है आवेदन

हाई स्कूल

राजकीय हाई स्कूल भोड़ा होशनाक

राजकीय हाई स्कूल बड़ोपल

राजकीय हाई स्कूल बोसवाल

राजकीय हाई स्कूल मानावाली

राजकीय हाई स्कूल करनौली

राजकीय हाई स्कूल भड़ोल्यावाली

राजकीय हाई स्कूल दौलतपुर

- प्राइमरी स्कूल

राजकीय प्राइमरी स्कूल ढाणी गोमाराम

राजकीय प्राइमरी स्कूल धिड़

राजकीय मॉडल संस्कृति कन्या प्राइमरी स्कूल फतेहाबाद

- मिडिल स्कूल

राजकीय मिडिल स्कूल गिलाखेड़ा

राजकीय मिडिल स्कूल अकांवाली

राजकीय मिडिल स्कूल ढाणी माजरा

- सीनियर सेकेंडरी स्कूल

पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फतेहाबाद

पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नागपुर

पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धांगड़

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चिंदड़

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बड़ोपल

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोत्तर भट्टू

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भोडिया खेड़ा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, काजलहेड़ी

- टीम सुंदरीकरण की करती है जांच

मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण प्रतियोगिता के तहत गठित कमेटी स्कूल में सफाई व्यवस्था, शौचालयों की व्यवस्था, मुख्य गेट की स्थिति का निरीक्षण करती है। इसके अलावा स्कूल परिसर में पेड़-पौधों की स्थिति भी टीम देखती है। रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को भी चेक किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण प्रतियोगिता को लेकर खंडस्तर पर चयन प्रक्रिया चल रही है। खंड से परिणाम आने के बाद जिलास्तर पर चयन किया जाएगा। इसको लेकर कमेटी गठित है। विभाग की गाइडलाइन के मुताबिक ही स्कूल का चयन होगा।

- वेद सिंह दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed