{"_id":"62361763c3e8963d7679f5e3","slug":"209-children-in-the-age-group-of-12-to-14-got-the-corbevax-vaccine-fatehabad-news-hsr627000344","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 से 14 आयु वर्ग के 209 बच्चों ने लगवाई कोर्बेवैक्स वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 से 14 आयु वर्ग के 209 बच्चों ने लगवाई कोर्बेवैक्स वैक्सीन
विज्ञापन
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाती पात्र।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना महामारी से बचाने के लिए 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण शुरू हो चुका है। हालांकि टीकाकरण की रफ्तार कम है। शनिवार को दूसरे दिन जिले में 209 बच्चों को कोर्बेवैक्स वैक्सीन की पहली डोज लगी है। वहीं जिले में कुल टीकाकरण 393 रहा है।
स्कूलों में छुट्टियां और परीक्षाओं के चलते बच्चों का टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण का जिम्मा एएनएम और आशा वर्कर्स को दिया गया है। स्वास्थ्यकर्मी बच्चों को स्वास्थ्य केंद्रों पर ले जाकर वैक्सीन लगवा रहे है। एक शीशी में कोर्बेवैक्स वैक्सीन की 20 डोज है, ऐसे में अगर केंद्रों पर संख्या कम रहती है तो वैक्सीन खराब हो सकती है।
जिले में ये हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी 4
फ्रंटलाइन वर्कर्स 0
60 साल से ऊपर 14
45 से 59 साल 9
18 से 44 साल 57
15 से 17 साल 100
12 से 14 साल 209
जिले में खत्म होने लगा कोरोना, एक ही एक्टिव केस
जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर राहत है। शनिवार को जिले में कोरोना का नया केस नहीं मिला है। जिले में कोरोना संक्रमण खत्म होने लगा है। अब एक ही एक्टिव केस रह गया गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को जिले में कोरोना के 177 सैंपल लिए गए है। इसमें आरटीपीसीआर के 123 सैंपल शामिल है। लैब से अभी फिलहाल आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आनी है।
विज्ञापन
कोट
कोरोना महामारी से बचने के लिए टीकाकरण जरूर करवाएं। जिले में 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण भी शुरू हो गया है, इसलिए बच्चों का नजदीक के स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण जरूर करवाएं।
-डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन