फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   बराला व बीजेपी सरकार ने प्रदेश में विकास नहीं सिर्फ कांड किए : जयहिंद

बराला व बीजेपी सरकार ने प्रदेश में विकास नहीं सिर्फ कांड किए : जयहिंद

Tue, 12 Mar 2019 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
बराला व बीजेपी सरकार ने प्रदेश में विकास नहीं सिर्फ कांड किए : जयहिंद
बीजेपी ने प्रदेश में विकास नहीं सिर्फ कांड किए : जयहिंद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। प्रदेश सरकार और बराला ने प्रदेश में विकास की बजाय सिर्फ कांड ही कांड किए है। जिसके चलते प्रदेश की जनता अबकी बार इनको सबक सिखाने का काम करेगी। यह बात आप के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने मंगलवार को टोहाना में पत्रकारों से बातचीत में कही। इससे पूर्व आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम में पहुंचने पर जयहिंद का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मंच पर टोहाना के प्रतिष्ठित समाजसेवी चिक्तिसक डॉ. शिव सचदेवा का आना चर्चा का विषय रहा। मंच के माध्यम से डॉ. सचदेवा ने नवीन जयहिंद को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। जयहिंद ने प्रदेश की सरकार, कांग्रेस व इनेलो पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार सीबीआई का दुरुपयोग कर और अन्य हथकंडे अपनाकर दूसरी पार्टी के नेताओं पर दबाव बना रही है। जनता अब केंद्र व प्रदेश से इनको भगाने का मन बना चुकी है।

बराला पर फिर साधा निशाना, कहा, खुद का घोषणापत्र पढ़ दें, देंगे एक लाख
नवीन जयहिंद ने सुभाष बराला पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पिछले चुनाव में अपनी पार्टी का घोषणापत्र पढ़ देंगे तो आप पार्टी की ओर से उन्हें वो खुद एक लाख रुपये देेंगे। उन्होंने कहा कि टोहाना के व्यापारियों ने उन्हें बताया है कि अधिकारी उन्हें आकर तंग कर रहे है। उन्हें डराया जा रहा है और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के पास अगर कोई समस्या लेकर जाए तो वे उन्हें मिलते ही नहीं है। जयहिंद ने कहा कि वे दिल्ली मॉडल के नाम पर चुनाव लडे़ंगे और कांग्रेस, भाजपा, इनेलो जातिवाद पर चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र, प्रदेश व टोहाना की झूठी सरकार को जनता भगाने का काम करेगी क्योंकि उन्होंने महज कांड की कांड किए है। नवीन ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं को रोजगार देने मे सरकार नाकाम रही है। जयहिंद ने कहा कि जब देश के सैनिकों का साथ देने का समय था तो भाजपा के लोग बूथ को मजबूत करने में लगे हुए थे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लक्ष्य गर्ग, सुरेंद्र जयहिंद, हल्का अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह, सोनू मित्तल, दर्शन कौर, गुरप्रीत कौर, हरबंस गिल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed