{"_id":"5c193f3fbdec2256994df19d","slug":"201545158463-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मएम कॉलेज में रोड सेफ्टी पर कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मएम कॉलेज में रोड सेफ्टी पर कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। फतेहाबाद पुलिस एवं ट्रैफिक विभाग की ओर से आयोजित 6वीं जिला स्तरीय अंतर विद्यालय एवं अंतर महाविद्यालय सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन फतेहाबाद के एमएम कालेज में किया गया। इस प्रतियोगिता में मुख्य रुप से डीएसपी जगदीश काजला ने भाग लिया।
काजला ने बताया कि फतेहाबाद के सभी ब्लाकों से प्रथम स्तर के 18, द्वितीय स्तर के 18, तृतीय स्तर के 18 तथा कालेज स्तर के 15 कुल 69 छात्रा-छात्राओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम लेवल में पीएल जिंदल स्कूल के यमनदीप, जैविका व स्नेहा ने प्रथम स्थाल हासिल किया। वहीं द्वितीय लेवल में बजरंग स्कूल के पुरूषांत, हर्ष व अंकुश, तृतीय लेवल में ज्योति पब्लिक स्कूल लाली के रवि, अनमोल, रीतिका तथा चतुर्थ लेवल में एपेक्स कॉलेज के राजेश व गौरव का चयन किया गया है। जो आगे रेंज लेवल पर होने वाली रोड सेफ्टी प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस अवसर पर यातायात प्रभारी रुपेश चौधरी, आरएसओ प्रधान विरेन्द्र नारंग, सुखदेव सिंह काला पीला, भूप सिंह नैन, कृष्ण जिंदल, एसआई बहादुर सिंह, एमएम कालेज की प्रिंसिपल जनक रानी, क्विज मास्टर ललित चौपड़ा, एएसआई हेतराम व मंगतराम उपस्थित थे।