फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   भट्टू ब्लाक के सेवानिवृत कर्मचारियों ने दिया धरना

भट्टू ब्लाक के सेवानिवृत कर्मचारियों ने दिया धरना

Fri, 13 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
भट्टू ब्लाक के सेवानिवृत कर्मचारियों ने दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद/भट्टू ।
रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा जिला मुख्यालय पर दिए जा रहे धरने के चौथे दिन भट्टू ब्लाक के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भाग लिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता भट्टू ब्लाक प्रधान दलीप सिंह बैनीवाल ने की व संचालन ब्लाक सचिव महेंद्र सिंह ने किया।

धरने को संबोधित करते हुए दलीप सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों की तरफ हरियाणा सरकार द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अपनी मांगों के लिए आंदोलन करने वाले कर्मचारियों से सरकार ने समझौता किया परंतु समझौते को लागू नहीं किया जाता। रिटायर्ड कर्मचारियों से भी 70 वर्ष की आयु में पेंशन बढ़ोतरी का वायदा किया गया था परंतु अभी तक इसे लागू नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि धरने के 5वें दिन 13 अप्रैल को रतिया ब्लाक के सेवानिवृत्त कर्मचारी धरने में भाग लेंगे और उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा जाएगा। इसके बाद भी सरकार द्वारा रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया तो 29 अप्रैल को सर्व कर्मचारी संघ की जींद रैली में सेवानिवृत्त कर्मचारी भाग लेंगे। धरने को रिटायर्ड कर्मचारी संघ के राज्य उपप्रधान जोगिन्द्र सिंह, सीटू जिला प्रधान जगतार सिंह, ब्लाक फतेहाबाद प्रधान बेगराज, जिला प्रधान मदन लाल गुलेरिया, कर्मचारी नेता रमेश शर्मा, जिला सचिव ओमनाथ, गुगनराम, मनफूल काजला आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed