{"_id":"5acbb7154f1c1be56b8b4ab4","slug":"201523300117-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की चपेट में आने से चौकीदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की चपेट में आने से चौकीदार की मौत
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। गांव रसूलपुर के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दिए ब्यान में गांव रसुलपुर निवासी अवतार सिंह ने बताया कि सुखपाल सिंह उसका बड़ा भाई था, जो गांव में चौकीदारी का काम करता था। उसके दो बच्चे हैं। उसने बताया कि उसका भाई सुखपाल गांव कुलां से अपने मोटरसाइकिल द्वारा रसूलपुर जा रहा था, जबकि उसकी मौसी का लड़का जरनैल सिंह उसके पीछे-पीछे आ रहा था। उसने बताया कि जब उसका भाई कुलां से एक किलोमीटर निकला और आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्राली को क्रास कर रहा था कि ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर की स्पीड बढ़ाकर एकदम ट्रैक्टर का कट मारकर उसके भाई को साइड से टक्कर मार दी। जिसके चलते ट्राली उसके शरीर व मोटरसाइकिल के ऊपर से चढ़ गई। जिससे उसके भाई के सिर व शरीर के अन्य अंगों से खून बहने लगा। उसके भाई को नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।