फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने को लेकर इस बार की सबसे बड़ी कार्रवाई, एक दिन में पकड़े 15 नकलची

बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने को लेकर इस बार की सबसे बड़ी कार्रवाई, एक दिन में पकड़े 15 नकलची

Thu, 22 Mar 2018 11:35 PM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने को लेकर इस बार की सबसे बड़ी कार्रवाई, एक दिन में पकड़े 15 नकलची
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
बोर्ड परीक्षाओं के आखिरी दौर में जिले में नकलचियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। जिले की तीन फ्लाइंग टीमों ने एक ही दिन में नकल के कुल 15 मामले पकड़े हैं इनमें से 13 परीक्षार्थी तो दूसरे के स्थान पर नकल देते पकड़े गए हैं। इन सबको बोर्ड चेयरमैन फ्लाइंग टीम ने काबू किया है। जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ने बताया कि बोर्ड चेयरमैन फ्लाइंग टीम में शामिल बजरंग गोदारा, सोनिया अरोड़ा, शैलेंद्र व कविता की टीम ने पहले फतेहाबाद में टैगोर माडल स्कूल में बनाए गए सेंटर में 4 परीक्षार्थियों पर संदेह होने पर उनकी आईडी निकलवाई। गंभीरता से जांच करने के बाद पाया गया कि उक्त सभी परीक्षार्थी फर्जी थे और किसी अन्य के स्थान पर परीक्षा देने पहुंच गए थे। इसी तरह इसके बाद फतेहाबाद के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बी-टू सेंटर में भी 9 लोग किसी अन्य के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। शक होने पर बोर्ड चेयरमैन फ्लाइंग टीम ने उनको काबू किया और जांच में वे सभी फर्जी निकले।

डीईओ दयानंद सिहाग ने बताया कि इसी तरह डीसी फ्लाइंग की टीम ने भी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 9 के सेंटर पर एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए रंगे हाथों पकड़ कर यूएमसी बना दिया। इसी तरह रतिया के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांच के बी-2 सेंटर पर भी एक परीक्षार्थी नकल करते हुए काबू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed