फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   बिजली निगम ने लगाया खुला दरबार, आई 50 शिकायतें

बिजली निगम ने लगाया खुला दरबार, आई 50 शिकायतें

Sun, 11 Mar 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
बिजली निगम ने लगाया खुला दरबार, आई 50 शिकायतें

विज्ञापन
बिजली निगम ने लगाया खुला दरबार, आई 50 शिकायतें
10 शिकायतों को किया मौके पर ही निपटारा
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। रेलवे रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में परिसर में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल एवं बिजली निगम टोहाना के संयुक्त तत्वाधान में खुले दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से बिजली निगम फतेहाबाद सर्कल के एसई आरएस सभ्रवाल, एक्सईएन जय ङ्क्षसह व एसडीओ मनदीप कुंडू ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा प्रधान राजेंद्र ठकराल, प्रदेश सचिव जगदीश पाहवा व युवा प्रधान जोनी महता ने की। इस दौरान अधिकारियों से बिजली उपभोक्ताओं की 40 समस्याएं सुनीं। कई समस्याओं को मौके पर समाधान कर दिया गया। इस दौरान उद्योगपति ईश सरना ने बिजली अधिकारियों के समक्ष हरियाणा सरकार के नोटिफिकेशन के अनुसार इंडस्ट्रीयल एरिया का फीडर अलग से स्थापित करने की मांग रखी। एसई सभ्रवाल ने कहा कि गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता बिल के लिए स्नेप शाट लेकर मेल कर सकते हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया कि किसी भी प्रकार की एप्लीकेशन पर जरूर गौर किया जाएगा। इस मौके पर प्रधान राजेंद्र ठकराल, जगदीश पाहवा, रमेश गोयल, अजय कुमार, अशोक मैहता, मदन एलावादी, महेंद्र भाटिया, मोती ङ्क्षसगला, रजनीश जैन, संजय सपड़ा, सचिन भाटिया, कालम सिंह, जोनी मैहता, अम्बर कामरा, प्रवक्ता पवन वधवा, रिंकू बेदी, विजय कथूरिया आदि अनेक व्यापारी व उपभोक्ता मौजूद थे।

एसडीओ मनदीप कूंडू ने बताया कि खुले दरबार में उनके पास 40 समस्याएं आई हैं। जिनमें से 10 समस्याओं का मौके पर हल कर दिया गया तथा अन्य के लिए एक माह का समय मांगा गया है, जिन्हें निपटा दिया जाएगा। इस दौरान एसडीओ ने कहा कि अधिकतर समस्याए ंबिजली के पोल से संबंधित हैं।
विज्ञापन

10 एफटीबीपी 09-लोगों की समस्याएं सुनते हुए निगम के अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed