{"_id":"59c402794f1c1b20688b5d77","slug":"201506017913-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडवेंचर कैंप, मनाली के लिए रवाना हुई 45 छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडवेंचर कैंप, मनाली के लिए रवाना हुई 45 छात्राएं
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली के एडवेंचर कैंप के लिए रवाना हुईं 45 छात्राएं
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
हरियाणा स्कूली शिक्षा विभाग पंचकूला की एक सार्थक पहल के तहत जिले की 45 प्रतिभाशाली छात्राओं और पांच अध्यापिकाओं का दल 21 से 26 सितंबर तक हिमाचल के मनाली में लगने वाले एडवेंचर कैंप के लिए वीरवार को रवाना हो गए। इस दल को जिला खेल अधिकारी मांगेराम विस्सू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार शिक्षाविद डॉ. ओमप्रकाश कादयान और डीपी राजेश कुमार भी मौजूद थे। जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई, खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग ने दल की छात्राओं को बधाई दी।
मनाली में लगने वाले इस कैंप में जिले के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एमपीरोही, रावमावि काजलहेड़ी की 45 छात्राएं और राजकीय मिडल स्कूल डुल्ट, रावमावि जांडली खुर्द, रावमावि भट्टू कलां की शिक्षिकाएं कमलेश, सविता, रामभतेरी, शशि, नवदीप भाग ले रही हैं, जबकि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एमपी रोही के शिक्षक ओमप्रकाश कादयान शिक्षा विभाग पंचकूला के स्टाफ की ओर से जा रहे हैं। जिला खेल अधिकारी मांगेराम ने बताया कि इस कैंप के दौरान इन छात्राओं को मनाली और आसपास के पर्यटन स्थलों पर घुमाया जाएगा।