{"_id":"6a70d9aabb90dec01602c598","slug":"200-athletes-showcased-their-prowess-in-district-level-competitions-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-158602-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिलास्तरीय स्पर्धाओं में 200 खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिलास्तरीय स्पर्धाओं में 200 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Mon, 03 Aug 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। अपैक्स स्कूल में चल रही बैंडमिटन प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी। शिक्षा विभाग
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित जिलास्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिताएं सोमवार को अपैक्स स्कूल तथा गांव दमकौरा स्थित स्टेडियम में करवाई गई। अपैक्स स्कूल में बैडमिंटन जबकि दमकौरा स्टेडियम में एथलेटिक्स स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दोनों स्थानों पर जिले के करीब 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिताओं में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने बैडमिंटन और एथलेटिक्स की अलग-अलग स्पर्धाओं में मुकाबले खेले। खिलाड़ियों के बीच रोमांचक प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अगले चरण में स्थान बनाने का प्रयास किया। खेलों के दौरान प्रशिक्षकों और खेल अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा खेल भावना के साथ मुकाबले खेलने का संदेश दिया।
-- --
बैडमिंटन प्रतियोगिता का यह परिणाम
अंडर-17 बालक वर्ग में टोहाना ने प्रथम तथा फतेहाबाद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में फतेहाबाद प्रथम और टोहाना द्वितीय रहा। अंडर-19 बालक वर्ग में भट्टू ने पहला तथा फतेहाबाद ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग में फतेहाबाद की टीम विजेता रही, जबकि भट्टू ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
-- --
अंडर 17 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के परिणाम
100 मीटर दौड़ में खुशबू ने प्रथम, कोमल ने द्वितीय तथा नैन्सी देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
200 मीटर दौड़ में सोनम प्रथम, कोमल द्वितीय तथा जश्नदीप तृतीय रहीं।
400 मीटर दौड़ में रितिका ने पहला, पायल ने दूसरा और सोनम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
लंबी कूद में योगिता प्रथम, साक्षिता द्वितीय तथा प्रेरणा तृतीय रहीं।
ऊंची कूद में साक्षी ने प्रथम, प्रिंसी ने द्वितीय और पलक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
डिस्कस थ्रो में पलक प्रथम, जसविंदर कौर द्वितीय तथा अंशुल तृतीय रहीं।
शॉटपुट में हेमा ने पहला, प्रियांशी ने दूसरा तथा अंजू ने तीसरा स्थान हासिल किया।
800 मीटर दौड़ में रितिका प्रथम, पायल द्वितीय तथा प्रेरणा तृतीय रहीं।
1500 मीटर दौड़ में अंजली ने पहला, भावना ने दूसरा तथा सान्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
3000 मीटर दौड़ में प्रीति प्रथम, जसविंदर कौर द्वितीय तथा जमना तृतीय रहीं।