फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   19,538 women in the district are eligible for the Deendayal Lado Laxmi Yojana.

Fatehabad News: जिले में 19,538 महिलाएं दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की हैं लाभ पात्र

Sat, 01 Nov 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 01 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
19,538 women in the district are eligible for the Deendayal Lado Laxmi Yojana.
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन करते कर्मचारी। संवाद
फतेहाबाद। प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार ने शनिवार को दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी कर दी है। इस योजना के तहत, जिले की 19,538 पात्र महिलाओं को उनके बैंक खातों में 2100 रुपये की मासिक राशि मिलने की उम्मीद है। हालांकि फतेहाबाद प्रशासन इसकी पुष्टि नहीं की है कि कितनी पात्र महिलाओं को यह राशि मिली है।
विज्ञापन

जिले में पिछले कई दिनों से इस योजना की आवेदन प्रक्रिया के लिए जिले की महिलाओं में काफी उत्साहित नजर आईं। योजना का लाभ लेने के लिए 51,000 आवेदन जमा हुए हैं। इनमें से जांच और मानदंडों के सत्यापन के बाद 8,000 आवेदन रिजेक्ट जबकि 41,000 आवेदन स्वीकार किए गए हैं।
विज्ञापन

स्वीकार किए गए आवेदनों में से 25,500 की वेरिफिकेशन (सत्यापन) प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पहली किस्त उन महिलाओं को दी जा रही है, जिनका सत्यापन पूरी तरह से हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
11,000 महिलाएं राशि अपडेट न करवाने से रहीं पीछे
योजना के सुचारू क्रियान्वयन में 11,000 लाभार्थियों ने अभी तक योजना की राशि को अपडेट नहीं करवाया है। विभाग के अनुसार, लाडो लक्ष्मी मोबाइल फोन एप के माध्यम से लाभ की राशि को अपडेट करना आवश्यक है ताकि डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के माध्यम से पैसा उनके खाते में ट्रांसफर किया जा सके। जिला एडीसी कार्यालय से लाभार्थियों से अपील की गई है कि वे जल्द से जल्द एप पर जाकर अपने विवरण और राशि अपडेट करें, ताकि उन्हें भी अगली किस्त का लाभ मिल सके। कोई भी पात्र महिला लाभ से वंचित न रहे। बाकी पात्र महिलाओं के खाते में भी सत्यापन प्रक्रिया पूरी होते ही राशि भेज दी जाएगी।

----------
दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की राशि मेरे बैंक खाते में शाम 4 बजे ही आ गई है। इस राशि से उनको अपनी छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। मैंने इसके लिए 10 दिन पहले ही आवेदन किया था।
-वीरपाल, पात्र महिला, गांव बादलगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed