{"_id":"5c057f54bdec2241cf75db67","slug":"191543864148-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने डीएवी पुलिस स्कूल में किया गतिविधि हॉल का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने डीएवी पुलिस स्कूल में किया गतिविधि हॉल का उद्घाटन
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यार्थी खेलों से बनाएं सुनहरा भविष्य : एसपी
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। हिसार रोड पर पुलिस लाइन स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में गतिविधि हॉल का उद्घाटन जिला पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण शर्मा व विद्यालय के शिक्षकों के अतिरिक्त अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने एसपी व अन्य अतिथियों का विद्यालय प्रांगण में पहुंचने पर स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि जिस तरह से विद्यालय में छात्रों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए गतिविधि हॉल व अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भाग लेकर भी अपने भविष्य को उज्जवल बना सकते हैं।