फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   इस बार सैकेंड सैटरडे को नहीं होगा सरकारी स्कूलों में अवकाश, आयरन की गोलियां खाएंगे विद्यार्थी

इस बार सैकेंड सैटरडे को नहीं होगा सरकारी स्कूलों में अवकाश, आयरन की गोलियां खाएंगे विद्यार्थी

Sat, 03 Feb 2018 12:20 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
इस बार सैकेंड सैटरडे को नहीं होगा सरकारी स्कूलों में अवकाश, आयरन की गोलियां खाएंगे विद्यार्थी
इस बार सेकेंट सैटरडे को नहीं होगा सरकारी स्कूलों में अवकाश, आयरन की गोलियां खाएंगे विद्यार्थी
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, इस बार थर्ड सैटरडे को किया जाएगा अवकाश
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। हमेशा की तरह इस बार फरवरी माह में सेकेंड सैटरडे पर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अवकाश नहीं होगा। इस बार माह के दूसरे शनिवार को सरकारी स्कूलों के बच्चे आयरन की गोलियां खाएंगे और सरकारी स्कूलों का स्टाफ बकायदा ये काम करेगा। इस बाबत विशेष आदेश शिक्षा विभाग के निदेशक की ओर से शुक्रवार को ही जारी हुए हैं। शिक्षा विभाग द्वारा भेजे गए निर्देशों के तहत इस माह तीसरे शनिवार यानि 17 फरवरी को प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अवकाश किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ने इसकी पुष्टि की है।
शिक्षा निदेशालय की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि पहले 9 फरवरी को नेशनल डी-वार्मिंग डे सरकारी स्कूलों में मनाया जाना था जो किसी अपरिहार्य कारणों के चलते एक दिन की देरी से आयोजित किया जाएगा। इसके लिए 10 फरवरी को दूसरे शनिवार का अवकाश स्थगित कर इसे तीसरे शनिवार पर स्थानांतरित किया जा रहा है। अब दूसरे शनिवार को नियमित रूप से सरकारी स्कूल लगेंगे और स्कूल स्टाफ विद्यार्थियों को अलबेंडाजोल की गोलियां खिलाएंगे। इसके साथ ही निदेशालय ने इन गोलियों को खिलाने को लेकर कुछ गाइडलाइंस भी जारी कर दी हैं। इसके मुताबिक इस बार बच्चों को बताना है कि इस बार उन्हें आयरन की ये गोलियां चबा-चबा कर खानी हैं और साथ ही स्टाफ को ताकीद किया गया है कि वे सुनिश्चित करें कि इस दौरान कोई भी बच्चा स्कूल प्रांगण में नंगे पांव नहीं घूमेगा।
विज्ञापन

‘नेशनल डी-वार्मिंग डे पहले 9 फरवरी को मनाया जाना था लेकिन किसी कारण से इसे अब दस फरवरी को मनाया जाएगा। इसके लिए विभाग का आदेश है कि फरवरी माह में इस साल दूसरे शनिवार को होने वाला अवकाश इस बार तीसरे शनिवार को किया जाएगा। ये सिर्फ एक माह के लिए व्यवस्था की गई है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed