फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   किसानों की चेतावनी: मांगे नहीं मानी तो होगा आंदोलन

किसानों की चेतावनी: मांगे नहीं मानी तो होगा आंदोलन

Thu, 07 Dec 2017 12:29 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
किसानों की चेतावनी: मांगे नहीं मानी तो होगा आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया।
किसान संघर्ष समिति द्वारा गांवों में कमेटियों का गठन किया जा रहा है, जिसके तहत बुधवार को गांव हसंगा में किसान सम्मेलन आयोजित कर 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला कमेटी सदस्य सुखदेव सिंह ने बताया कि किसान संघर्ष समिति किसानों की अनेक मांगों को लेकर संघर्षरत है, जिसमें किसानों को कर्जा मुक्त किया जाना, किसानों की फसलों का लाभकारी मूल्य दिलवाने, बीमा कंपनियों द्वारा बैंकों से राशि काटने पर रोक लगाने, धान की पराली का स्थाई समाधान करवाने आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि कमेटियों के गठन से किसानों को संगठित किया जा रहा है ताकि इसके माध्यम से सरकार को जगाया जाए और अपनी मांगों को लेकर संघर्ष किया जा सके।

उन्होंने कहा सरकार किसान विरोधी नीतियां लागू कर रही है। किसान पहले कर्जे की मार के नीचे है और ऊपर से किसानों पर जबरदस्ती अनेक प्रकार के टैक्स लगाए जा रहे हैं। जीएसटी लगने से कीटनाशक दवाइयां और महंगी हो गई है। प्रवक्ता मनदीप नथवान ने आरोप लगाया कि 5500 रुपये पराली खरीदने की घोषणा करने वाली सरकार मात्र मीडिया में ही पराली खरीदने का बयान दे रही है। गांव की 15 सदस्यीय कमेटी में महेंद्र सिंह को अध्यक्ष, रामनिवास फौजी को उपाध्यक्ष, पाल सिंह को कोषाध्यक्ष व सुरेश कुमार को सचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed