फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   टोहाना पहुंची अभय की जन अधिकार रथयात्रा, निशान सिंह पर साधा निशाना, निशान ने भी किया पलटवार

टोहाना पहुंची अभय की जन अधिकार रथयात्रा, निशान सिंह पर साधा निशाना, निशान ने भी किया पलटवार

Sun, 09 Dec 2018 12:15 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
टोहाना पहुंची अभय की जन अधिकार रथयात्रा, निशान सिंह पर साधा निशाना, निशान ने भी किया पलटवार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना/फतेहाबाद। टोहाना के पूर्व विधायक निशान सिंह द्वारा इनेलो से नाता तोड़कर सांसद दुष्यंत चौटाला के साथ जाने के बाद पहली बार टोहाना पहुंचे नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला व पूर्व विधायक निशान सिंह के बीच शनिवार को जमकर शब्द बाण चले। दोनों नेताओं ने एक दूसरे पर तीखे व्यंग्य किए तो चुनाव लड़ने की चुनौती भी दी गई। शब्द बाण चलाने की शुरुआत इनेलो नेता एवं नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने की। शनिवार को इनेलो की जन अधिकार रथयात्रा लेकर टोहाना पहुंचे नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने पूर्व विधायक निशान सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने निशान सिंह को तीन बार टोहाना से चुनाव लड़वाया और एक बार विधायक बनवाया। लेकिन उन्होंने उनकी ही पीठ में छुरा घोंप दिया। उन्होंने रथयात्रा के मंच से ही निशान सिंह को चुनौती दी कि वो इस बार चुनाव का पर्चा भर कर देख लें, उनकी जमानत भी नहीं बचेगी। अभय चौटाला की जनसभा के तुरंत बाद पूर्व विधायक निशान सिंह ने भी पत्रकारवार्ता कर नेता प्रतिपक्ष के चैलेंज का जवाब दिया।
अभय बोले, खुद को फन्ने खां समझने वालों की जमानत भी नहीं बचेगी इस बार
जन अधिकार रथयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने कहा कि जो लोग चौधरी ओमप्रकाश चौटाला व इनेलो के दम पर अपनी पहचान बना चुके है वे अपने आप को फन्ने खां समझने लगे हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों को पता होना चाहिए कि उनके बिना भी यहां कितनी भीड़ आ सकती है। चौटाला ने निशान सिंह को चैलेंज देते हुए कहा कि इस बार विधायक का पर्चा भरकर देख लें, चुनाव हुए तो जनता जमानत जब्त करवाने व धूल चटाने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने तो उनको तीन बार चुनाव लड़वा दिया लेकिन अब अपने आधार का पता चल जाएगा। अभय ने कहा कि जिस व्यक्ति को हमने जिला का प्रधान बनाया तथा प्रदेश के किसान सैल तक की जिम्मेवारी दी हुई थी इसके बाद उसने अपने आप को बहुत कुछ समझ लिया था। अभय ने कहा कि ये लोग अपनी ताकत बनाने के लिए पूर्व सीएम की पीठ में छुरा घोंप सकते हैं, वे आप लोगों के साथ भी धोखा कर सकते है। इस अवसर पर प्रेस वार्ता में सांसद दुष्यंत चौटाला व विधायक नैना चौटाला पर हमला बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने कहा कि ये दोनों इनेलो की टिकट पर चुनाव लड़कर संसद व विधानसभा में पहुंचे हैं। अभय ने कहा कि उन लोगों को पार्टी से इस्तीफा देकर अपने बल पर चुनाव लड़ना चाहिए ताकि उनको उनकी राजनीतिक हैसियत का पता चल जाए। इस अवसर पर फतेहाबाद विधायक बलवान सिंह, रतिया से रविंद्र बलियाला, पूर्व मंत्री रामपाल माजरा, कुणाल करण सिंह, जिलाध्यक्ष बलविंद्र कैरो, हलका प्रधान हरिसंह, पार्षद राजपाल सैनी, अनिल भाटिया, गुरचरण अमानी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

जनसभा में महज तीन सौ लोग जुटा सके इनेलो नेता : निशान सिंह
नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला द्वारा निशाना बनाए जाने के तुरंत बाद पूर्व विधायक निशान सिंह ने भी उन पर पलटवार किया। पत्रकारवार्ता में निशान सिंह ने कहा कि फन्नेखां वे नहीं है फन्नेखां तो जनता बनाती है। उन्होंने कहा कि अभय चौटाला बड़े लोग हैं और बड़े बयान देने की उनकी आदत बन चुकी है। सिंह ने कहा कि वे नेता प्रतिपक्ष के चैलेंज को स्वीकार करते है तथा टोहाना से पर्चा भरकर दिखाएंगे। उन्होंने अभय चौटाला की यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो यात्रा सिर्फ जिला मुख्यालयों से होकर जा रही थी उसे रेवाड़ी से सीधा टोहाना से होकर ले जाया गया जो कि साबित करता है कि इनेलो का जनाधार कितना बचा हुआ है। पूर्व विधायक निशान सिंह ने कहा कि इनेलो की रथयात्रा रैली में महज तीन सौ के लगभग आदमी आए हुए थे जबकि नेता प्रतिपक्ष की इस यात्रा के लिए जिले के दो विधायकों, शहरी प्रधान, जिलाध्यक्ष व सांसद सहित अनेक नेता टोहाना में डेरा डाले हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed