{"_id":"59c405234f1c1b8e688b5bb1","slug":"181506018595-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज फर्जी, टोल नाकों पर 12 घंटे की पर्ची का प्रावधान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज फर्जी, टोल नाकों पर 12 घंटे की पर्ची का प्रावधान नहीं
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज फर्जी, टोल नाकों पर 12 घंटे की पर्ची का प्रावधान नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
टोल नाकों पर 12 घंटे की पर्ची लेकर अनगिनत बार वाहन गुजारने का मैसेज फर्जी है। इस पर भूलकर भी यकीन नहीं करिएगा। इसकी पुष्टि खुद नेशनल हाईवे अथॉरिटी के कार्यकारी अभियंता आरके राठी ने की है। उनके अनुसार टोल टैक्स में इस प्रकार का कोई प्रावधान नहीं है। वाहन चालक अपने वाहनों को टोल नाके पर एक पर्ची लेकर केवल एक बार ही गुजर सकते हैं। दोबारा उसी नाके से गुजरते समय उन्हें दोबारा पर्ची कटवानी होगी। हां, 24 घंटे की पर्ची में वो तय समय के अंदर एक बार जाकर लौट सकते हैं। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने लोगों से सोशल मीडिया पर जारी इस अफवाह पर यकीन न करने का आह्वान किया है।
विभाग के पास रोजाना आ रहीं 10 से 15 शिकायतें
सोशल मीडिया पर टोल नाके संबंधित ये मैसेज पिछले 15 दिनों से वायरल हो गया है। इसके बाद टोल नाकों की शिकायत करने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी के पास रोजाना औसतन 10 से 15 फोन कॉल्स आ रहे हैं। कुछ लोगों ने लिखित में भी शिकायत की है। विभाग के अधिकारियों की मानें तो कर्मचारी लगातार लोगों को समझा रहे हैं कि 12 घंटे की पर्ची या इस दौरान कितनी बार भी टोल से गुजरने का कोई नियम नहीं है।
सोशल मीडिया पर टोल नाकों को लेकर वायरल है ये मैसेज
पिछले पंद्रह-बीस दिन से सोशल मीडिया जैसे फेसबुक और व्हाट्सअप पर टोल नाकों के नियमों से संबंधी जो मैसेज वायरल हो रहा है। उसमें कहा गया है कि ‘टोल नाके का कर्मचारी वाहन चालक से पूछता है कि सिंगल पर्ची दें या रिटर्न। इस पर उपभोक्ता को टोल कर्मचारी को कहना चाहिए कि सिंगल-रिटर्न की बजाये 12 घंटे की पर्ची दो। मैसेज में ये दावा है कि अगर वाहन चालक 12 घंटे में कितनी बार भी टोल से गुजरेगा तो उसे बार-बार पर्ची नहीं कटवानी होगी। इस तरह टोल नाका कर्मचारी खुद की जेब गर्म करते हैं।’
विज्ञापन
फतेहाबाद से डबवाली तक दो टोल और फतेहाबाद से दिल्ली तक चार टोल
फतेहाबाद की सीमा में कोई टोल नहीं है, लेकिन जिले की सीमा से बाहर निकलते ही फतेहाबाद के वाहन चालकों को टोल चुकाना पड़ता है। फतेहाबाद से दिल्ली जाते समय चार टोल नाके और फतेहाबाद से डबवाली जाते समय दो टोल नाके आते हैं। अभी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने अग्रोहा और मोरीवाला टोल नाके की न्यूनतम फीस का ऐलान नहीं किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन दोनों नाकों पर इस माह के आखिर तक टोल नाका शुरू हो सकता है।
टोल नाकों पर 12 घंटे की पर्ची वाला मैसेज सोशल मीडिया पर चल रहा है। यह पूरी तरह से फर्जी है। टोल नाकों पर सिंगल या रिटर्न पर्ची का प्रावधान होता है। एक बार पर्ची कटवाने पर एक ही बार टोल से गुजर सकते हैं।
आरके राठी, कार्यकारी अभियंता, नेशनल हाईवे अथॉरिटी, हिसार ।