फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   शिवालय पर इंतजार करता रहा परिवार, पहुंची कावडिय़े की मौत की खबर

शिवालय पर इंतजार करता रहा परिवार, पहुंची कावडिय़े की मौत की खबर

Fri, 21 Jul 2017 11:30 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
शिवालय पर इंतजार करता रहा परिवार, पहुंची कावडिय़े की मौत की खबर
गांव कुलां में कांवड़ियों की पिकअप ने मारी कांवड़िये को टक्कर, मौत
विज्ञापन

रतिया।
कावड़ लेकर हरिद्वार से रतिया लौट रहे युवक की महज 15 किलोमीटर दूर ही एक दर्दनाक हादसे में मौत होने का समाचार है। मृतक की पहचान रतिया के शक्ति नगर निवासी रिंकू (22) के रूप में हुई है। हादसे के दौरान मृतक रिंकू के परिजन शिवालय में उसके स्वागत के लिए खड़े थे, लेकिन उनके बेटे की जगह उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार में कोहराम मचा दिया। हादसे में घायल रिंकू को कुछ लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शुक्रवार सुबह फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। शुक्रवार दोपहर को मृतक युवक का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पहले कांवड़िये युवक की सड़क हादसे में मौत का समाचार मिलते ही डीएसपी गुर दयाल सिंह अस्पताल पहुंचे और मामले के बारे में जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार शिवरात्रि पर जलाभिषेक करने के लिए रतिया का वार्ड नंबर 7 निवासी रिंकू अपने दो साथियों के साथ डाक कांवड़ लेने के लिए 15 जुलाई को हरिद्वार गया था। शुक्रवार अल सुबह रिंकू के दोनों साथी बाइक पर सवार थे और वो पैदल दौड़ता हुआ कांवड़ लेकर रतिया की ओर आ रहा था। गांव कुलां के पास अचानक रिंकू को एक कांवड़ियों के एक अन्य वाहन ने टक्कर मार दी जिससे रिंकू वहीं गिर गया। पीछे से आ रहे कांवड़ियों के एक दूसरे वाहन में सवार लोगों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


परिवार शिवालय इंतजार करता रहा, बेटे की जगह आई मौत की खबर
परिजनों के मुताबिक शुक्रवार अल सुबह चार बजे रिंकू ने परिजनों को फोन करके बताया कि था वो आधे घंटे में रतिया पहुंच जाएगा और सुबह पांच बजे मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद सभी परिजन शिवालय के पास जाकर रिंकू का इंतजार करने लगे। लेकिन रिंकू की जगह पर उसके सड़क हादसे में मारे जाने की सूचना आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रिंकू की माता बेटे की मौत की खबर सुनते ही बेहोश हो गई। परिवार के बाकी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक रिंकू दो बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed