फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   180 people report found negative

डीपीआरओ व पुलिस विभाग के कर्मी समेत 180 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव

Fri, 03 Jul 2020 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
180 people report found negative
जिला के लिए शुक्रवार दोपहर को राहत भरी खबर है। कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए 180 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा 16 लोगों की रिपोर्ट अभी लैब में पेंडिंग है। इनमें से चार लोगों के सैंपल संदिग्ध है। इनकी अभी टेस्टिंग चल रही है। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार देर शाम और वीरवार को जवाहर चौक के डी मार्ट स्टोर संचालक के संपर्क में आए, भट्ठा कॉलोनी निवासी महिला के संपर्क तथा बस स्टैंड चौकी के पुलिसकर्मी के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेकर लैब में भेजे थे।इसके अलावा हिसार में डीपीआरओ कार्यालय का कर्मचारी संक्रमित मिलने पर सुरक्षा को देखते हुए फतेहाबाद कार्यालय के चार कर्मचारियों ने सैंपल दिए थे। शुक्रवार सुबह इन लोगों की रिपोर्ट आई है, रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। पूल में लगाए गए 16 सैंपल संदिग्ध हैं। इनमें चार सैंपलों की रिपोर्ट पर संदेह है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जो निगेटिव रिपोर्ट आई हैं वह पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए लोगों की है। जिसमें कुछ पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट भी शामिल है हालांकि अभी कुछ पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट आनी बाकी हैं। शुक्रवार को भी स्वास्थ्य विभाग ने बस स्टैंड चौकी के हेडकांस्टेबल के संपर्क में आए पुलिस कर्मियों के सैंपल लिए।
विज्ञापन

संपर्क में आए 34 पुलिस कर्मियों के सैंपल लिए
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को बस स्टैंड चौकी पर तैनात हैंड कांस्टेबल के संपर्क में आए 34 नए लोगों की सूची तैयार की है। नागरिक अस्पताल के सीनियर डेंटल सर्जन डॉ.मेजर शरद तुली की टीम ने सैंपल लिए हैं। वीरवार को 54 पुलिस कर्मियों के सैंपल लिए गए थे। विभाग शनिवार को डी मार्ट पर सफाई का काम करने वाली पॉजिटिव पाई गई महिला के संपर्क में आए 9 लोगों के सैंपल लेगा। परिवार के सदस्य की हालत खराब होने के कारण आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन

दो लोगों ने कोरोना को दी मात
शुक्रवार को महिला समेत दो लोगों ने कोरोना को मात दी है। दोनों लोग ठीक होकर घर पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जाखल निवासी सुशीला और गांव रामसरा निवासी गायत्री की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद कोविड हेल्थ सेंटर से डिस्चार्ज कर दिया है। अब तक जिला में कोरोना के 121 केस आ चुके हैं। इसमें से 27 मरीज एक्टिव हैं और 94 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed